फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravi Teja: सर्जरी के बाद रवि तेजा को मिली अस्पताल से छुट्टी, मास महाराजा ने पोस्ट कर साझा किया हेल्थ अपडेट

Sat, 24 Aug 2024 05:46 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रवि तेजा - फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628
अभिनेता रवि तेजा अपनी अगली फिल्म जिसका अस्थायी शीर्षक 'आरटी75' है, उसकी शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए। गुरुवार को मांसपेशियों में खिंचाव की सर्जरी के बाद अभिनेता ने खुद अपना हेल्थ अपडेट साझा किया है। इसके लिए रवि तेजा ने एक्स का सहारा लिया। डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी के बाद छह सप्ताह तक बिस्तर पर आराम करने की सलाह दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
रवि तेजा - फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628
रवि तेजा ने अपने प्रशंसकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देने के लिए एक्स का सहारा लिया। उन्होंने यह भी साझा किया कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह ठीक महसूस कर रहे हैं। उन्होंने जल्द ही काम पर वापस लौटने की इच्छा के बारे में अपना उत्साह साझा किया। उन्होंने लिखा, 'सुचारू सर्जरी के बाद सफलतापूर्वक छुट्टी दे दी गई और अब मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। आपके सभी स्नेहपूर्ण आशीर्वाद और समर्थन के लिए आभारी हूं। जल्द ही सेट पर वापस आने के लिए उत्साहित हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
रवि तेजा - फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628
शुक्रवार को अभिनेता के एक प्रतिनिधि ने उनकी ओर से एक बयान साझा किया। दरअसल, फिल्मांकन के दौरान अभिनेता के दाहिने हाथ में चोट लग गई और उन्होंने दर्द को नजरअंदाज करते हुए शूटिंग जारी रखी। बयान में कहा गया, 'मास महाराजा रवि तेजा को हाल ही में आरटी75 के फिल्मांकन के दौरान उनके दाहिने हाथ की मांसपेशियों में चोट लग गई। चोट के बावजूद, उन्होंने शूटिंग जारी रखी, जिससे दुर्भाग्य से स्थिति और बिगड़ गई। यशोदा अस्पताल में उनकी सफल सर्जरी हुई और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार, पूरी तरह ठीक होने के लिए उन्हें छह सप्ताह के आराम की सलाह दी गई है।'

Emergency: 'कंगना छोटी से छोटी चीज में इंदिरा गांधी की तरह दिखना चाहती थीं', अभिनेत्री की डिजाइनर का खुलासा

4 of 5
रवि तेजा - फोटो : इंस्टाग्राम @raviteja_2628
प्रशंसकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनकी पोस्ट पर कमेंट करना शुरू कर दिया। निर्माता एसकेएन ने टिप्पणी की, 'जल्द ठीक हो जाओ महाराज।' वहीं, एक प्रशंसक ने लिखा, 'अन्ना जल्दी ठीक हो जाओ।' जबकि दूसरे ने लिखा, 'मजबूत वापसी का इंतजार कर रहा हूं अन्ना।' एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, 'साल की शानदार वापसी का इंतजार है। सब कुछ ठीक हो जाएगा अन्ना।'

Blessy: "आडुजीवितम का उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं", ब्लेसी को क्यों जारी करना पड़ा बयान?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रवि तेजा - फोटो : इंस्टाग्राम @peoplemediafactory
काम के मोर्चे पर रवि को आखिरी बार 'मिस्टर बच्चन' में देखा गया था, जो अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'रेड' की तेलुगु रीमेक थी। निर्देशन हरीश शंकर ने किया था। आने वाले दिनों में वह भानु बोगावारुपु द्वारा निर्देशित एक अनाम फिल्म में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें