फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan: मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे राम चरण, दर्शन के बाद फैंस के साथ अभिनेता ने क्लिक की तस्वीरें

Sun, 03 Dec 2023 06:44 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राम चरण - फोटो : social media
'आरआरआर' से पूरी दुनिया में धमाल मचाने वाले साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता राम चरण की प्रसिद्धि दक्षिण भारतीय लोगों से लेकर हिंदी पट्टी के दर्शकों तक फैली है। राम चरण फिल्म के हिट होने के बाद से ही बैक-टू-बैक प्रोजेक्ट्स साइन कर रहे हैं। इन दिनों राम चरण अपनी आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म के शूटिंग शेड्यूल पर बड़ा अपडेट सामने आया था, जिसके बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। इस बीच अब राम चरण मशहूर चामुंडेश्वरी मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ इंडस्ट्री के स्टार्स की पॉपुलैरिटी पिछले काफी समय में काफी बढ़ी है और इसमें इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण का नाम भी शामिल है, जो अपने फैंस के दिलों में राज करते हैं। राम चरण ने साउथ इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है। अभिनेता इस समय अपनी बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में तेलंगाना चुनाव में वोट डालने के बाद राम चरण अब निर्देशक शंकर के साथ फिल्म की शूटिंग के लिए मैसूर पहुंच गए हैं।  
Harnaaz-Veer Pahariya: वीर-हरनाज ने डेटिंग की अफवाहों पर लगाई मुहर? मिस यूनिवर्स के कमेंट ने बढ़ाई हलचल
 
विज्ञापन

3 of 5
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
'गेम चेंजर' की शूटिंग के लिए मैसूर पहुंचे राम चरण ने अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर अभिनेता हाल ही में प्रसिद्ध चामुंडेश्वरी मंदिर गए। अभिनेता ने वहां मंदिर में दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान राम चरण को प्रशंसकों की भीड़ ने घेर लिया था। राम चरण के फैंस उन्हें देखकर इस कदर पागल हो गए थे कि सभी उनके साथ फोटो क्लिक करने की कोशिश कर रहे थे। फैंस से घिरने के बाद भी राम चरण शांत बने रहे और उन्होंने फैंस के साथ तस्वीरें भी क्लिक कीं।

4 of 5
राम चरण - फोटो : social media
'गेम चेंजर' की बात करें तो यह एक एक्शन फिल्म होने वाली है। इस बिग बजट फिल्म में   एक से बढ़कर एक एक्शन सीन होने की उम्मीद की जा रही है, जिनका निर्देशन प्रसिद्ध स्टंट कोरियोग्राफर अनबरीव द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी तेलुगु स्टार राम चरण के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी। फिल्म में अभिनेता एसजे सूर्या, जयराम, सुनील, नवीन चंद्र और मीका श्रीकांत अहम भूमिका निभाएंगे।  
Manoj Bajpayee: एनिमल की रिलीज के बीच कबीर सिंह पर मनोज बाजपेयी का बयान वायरल, जानें फिल्म पर क्या बोले एक्टर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राशा थडानी, राम चरण - फोटो : social media
खबर यह भी है कि 'गेम चेंजर' के साथ ही राम चरण की अगली फिल्म की तैयारी शुरू हो गई हैं। अभिनेता बुची बाबू सना की आगामी फिल्म में दिखाई देंगे और अफवाह यह है कि अभिनेता रवीना टंडन की बेटी राशा के साथ रोमांस करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा बताई जा रही है और यह कथित तौर पर 300 करोड़ रुपये के बजट पर बनाई जा रही है। हालांकि, अभी इस पर राम चरण द्वारा किसी भी तरह का कोई कमेंट नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें