फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajinikanth Health Update: रजनीकांत के पेट के निचले हिस्से में लगा स्टेंट, अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट

Tue, 01 Oct 2024 07:30 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम
दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को सोमवार देर रात चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चेन्नई के अपोलो अस्पताल द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 73 वर्षीय स्टार की हालत स्थिर है और वह रिकवर कर रहे हैं। उन्हें दो दिनों में छुट्टी मिलने की संभावना है। इससे साफ होता है कि वह अपनी अगली फिल्म 'वेट्टैयन' के ट्रेलर लॉन्च का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। जानकारी हो कि फिल्म का ट्रेलर कल यानी 2 अक्तूबर को लॉन्च होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम @ lokesh.kanagaraj
मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, 'रजनीकांत को 30 सितंबर 2024 को ग्रीम्स रोड स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके हृदय (महाधमनी) से निकलने वाली मुख्य रक्त वाहिका में सूजन थी, जिसका इलाज गैर-सर्जिकल, ट्रांसकैथेटर विधि से किया गया।' वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. साई सतीश ने महाधमनी में एक स्टेंट लगाया और सूजन को पूरी तरह से बंद कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम
बुलेटिन में आगे बताया गया, 'हम उनके शुभचिंतकों और प्रशंसकों को बताना चाहते हैं कि प्रक्रिया योजना के अनुसार हुई। श्री रजनीकांत स्थिर हैं और ठीक हो रहे हैं। वह दो दिन में घर भी लौट जाएंगे।' रजनीकांत की स्थिति स्थिर होने की खबर मिलने से प्रशंसक गदगद हो उठे हैं। 

Tanushree Dutta: गलत मिसाल कायम करने से बचना चाहती थीं तनुश्री, छोड़ दी कई फिल्में, कहा- मैंने बलिदान दिया

4 of 5
अमिताभ बच्चन और रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम @ amitabhbachchan
रजनीकांत की दो बहुप्रतीक्षित फिल्में रिलीज के लिए कतार में हैं। रजनीकांत के अलावा अमिताभ बच्चन, फहद फासिल, राणा दग्गुबाती और मंजू वारियर जैसे सितारों से सजी फिल्म 'वेट्टैयन' 10 अक्तूबर को रिलीज होगी। वह लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित 'कुली' की भी शूटिंग कर रहे हैं। यह उनकी 171वीं फिल्म है। अनिरुद्ध रविचंदर आगामी फिल्म के लिए संगीत तैयार करेंगे, जिसमें एक्शन कोरियोग्राफर जोड़ी अंबुमणि और अरिवुमणि स्टंट सीन को कोरियोग्राफ करेंगे। 

Hema Malini: 'इस सम्मान के हकदार', हेमा मालिनी ने मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
कथित तौर पर नागार्जुन 'कुली' में खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। रजनीकांत को हाल ही में उनकी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत द्वारा निर्देशित 'लाल सलाम' में देखा गया था। सुपरस्टार को ठीक होने के बाद वापस से पर्दे पर देखने के लिए प्रशंसक काफी ज्यादा उत्साहित हैं। 

Banda Singh Chaudhary: जिसके लिए सुर्खियां बनाते रहे अरशद वारसी, रिलीज हो गया उस फिल्म ‘बंदा’ का ट्रेलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें