बीते साल की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ अब उन भारतीय फिल्मों में शुमार हो गई है जिनके शानदार प्रीमियर रूस में हुए और जिन्हें वहां की जनता ने हाथों हाथ लिया। निर्देशक सुकुमार की अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ को वहां के 24 शहरों में अगले महीने की शुरुआत में होने जा रहे भारतीय फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया है। फिल्म के शानदार रूसी प्रीमियर के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस कार्यक्रम के लिए फिल्म के सभी प्रमुख कलाकार रूस जा रहे हैं।