फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Niharika Konidela: अब चिरंजीवी की भतीजी निहारिका लेंगी तलाक? पति चैतन्य जेवी को किया इंस्टाग्राम पर अनफॉलो

Mon, 20 Mar 2023 01:14 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

चिरंजीवी की भतीजी निहारिका कोनिडेला ने पति चैतन्य जेवी को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद से दोनों के तलाक को लेकर अफवाहें उठने लगी हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
निहारिका कोनिडेला - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी की भतीजी निहारिका कोनिडेला ने दिसंबर 2020 में चैतन्य जेवी संग सात फेरे लिए। कपल ने उदयपुर के उदयविलास में डेस्टिनेशन वेडिंग की। वहीं शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में अनबन की खबरें सामने आने लगीं। यूं तो इस जोड़े ने अब तक इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन इनके जरिए एक-दूजे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने के बाद नेटिजंस का शक और ज्यादा गहरा गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
निहारिका कोनिडेला - फोटो : सोशल मीडिया
निहारिका कोनिडेला और चैतन्य जेवी ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। वहीं, फैंस की चिंता तब ज्यादा बढ़ी जब मन-मुटाव की अफवाहों के बीच चैतन्य ने अपनी शादी की सारी तस्वीरें डिलीट कर दीं। चैतन्य के सोशल मीडिया अकाउंट पर निहारिका के साथ की एक भी पिक्चर बाकी नहीं रही है। इसी को देख कयास लगाया जा रहा है कि शादी के तीन साल बाद जोड़े के बीच दूरियां आ गई हैं, और इनके जल्द तलाक लेने की भी आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
निहारिका कोनिडेला - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2020 में हुई इस बिग फैट वेडिंग में तेलुगू सिनेमा के सबसे लोकप्रिय नाम जैसे चिरंजीवी, पवन कल्याण, राम चरण और अल्लू अर्जुन सहित कोनिडेला परिवार के कई अन्य लोग शामिल हुए थे। चार्टर्ड फ्लाइट लेने से लेकर संगीत में चिरंजीवी के हिट गानों तक, यह निस्संदेह साल के सबसे बड़े वेडिंग सेरेमनी में से एक था।

यह भी पढ़ें : आगे फिल्में साइन नहीं करेंगे जूनियर एनटीआर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

4 of 5
निहारिका कोनिडेला - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब हो कि निहारिका, अभिनेता और निर्माता नागेंद्र बाबू की बेटी हैं, जो चिरंजीवी के भाई हैं। सुपरस्टार राम चरण और अल्लू अर्जुन निहारिका के कजिन हैं। वहीं चैतन्य जेवी जे. प्रभाकर राव के बेटे हैं। 

एस एस राजामौली की अगली हीरोइन होंगी हेमा मालिनी ? 'ड्रीम गर्ल' ने इच्छा जता कह दी ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निहारिका कोनिडेला - फोटो : सोशल मीडिया
निहारिका के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'Oka Manasu' से शुरुआत की थी। उन्होंने Muddappu Avakai और 'सूर्यकांत' जैसी मूवी में भी काम किया है। हालांकि, इन सभी फिल्मों में से एक भी हिट नहीं रही। निहारिका को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि वो फ्लॉप एक्टिंग करियर के कारण ब्रेक लेने जा रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें