नयनतारा, विग्नेश शिवन
- फोटो : इंस्टाग्राम
जैसे ही नयनतारा और विग्नेश शिवन मंदिर परिसर में दर्शन करने के लिए पहुंचे, वैसे ही लेडी सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में फैंस की भीड़ वहां जमा हो गई थी। पुलिस को भी कथित तौर पर स्थिति को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पूजा पूरी करने के बाद जब दोनों दूसरे मंदिर में जा रहे थे, तभी नयनतारा और उनके एक फैन के बीच बहस हो गई। रेलवे स्टेशन पर प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद, अभिनेत्री अपना आपा खो बैठीं और उन्होंने एक प्रशंसक का फोन तोड़ने की धमकी दी, जो उनका वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था।