फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: बर्थडे पर अल्लू अर्जुन ने फैंस को दिया फैमिली गोल, फूफा चिरंजीवी-पवन कल्याण संग यूं दिए पोज

Sat, 08 Apr 2023 11:47 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अल्लू अर्जुन के 41वें जन्मदिन पर खास तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन फोटोज से एक्टर फैंस को फैमिली गोल देते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर एक्टर के लिए सुबह से ही बधाइयों का तांता लगा हुआ है। 'पुष्पा' स्टार को फैंस दिल खोलकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में अल्लू अर्जुन की कुछ खास फैमिली तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें स्टार ऑल ब्लैक अटायर में स्वैग बिखेरते नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल हो रही इस तस्वीर में अल्लू अर्जुन अपने फूफा और मेगास्टार चिरंजीवी के साथ एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं। इस तरह दोनों को खुशियों के मौके पर साथ रहकर फैंस को फैमिली गोल देते देखा जा रहा है। पिक्चर सामने आते ही इंस्टाग्राम वर्ल्ड में छा गई है और फैंस इस पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
इस वायरल फोटो में अल्लू अर्जुन का स्वैग देखते ही बन रहा है। एक्टर ने ब्लैक कुर्ता और पजामे के साथ गॉगल्स लगा रखा है। साथ ही फूफा पवन कल्याण के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। पिक्चर में राम चरण की भी झलक देखने को मिल रही है। तस्वीरों से साफ हो रहा है कि 'पुष्पा' स्टार अपना खास दिन परिवार के साथ सेलिब्रेट करते हैं।

4 of 5
अल्लू अर्जुव - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब हो कि अल्लू अर्जुन अपनी एक फिल्म के लिए 12 से 15 करोड़ रुपये फीस चार्ज करते हैं। साथ ही वह विज्ञापन से भी मोटी कमाई करते हैं। फिल्मों के अलावा अल्लू अर्जुन सेवन अप, थम्सअप, एयरटेल, टाटा स्काई, डाबर आमला हेयर ऑयल और मिरिंडा जैसे कई बड़े ब्रांड्स को प्रमोट करके भी पैसे अर्न करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन की पर्सनल लाइफ पर गौर फरमाए तो उन्होंने अपनी लेडी लव स्नेहा रेड्डी से छह मार्च, 2011 में लव मैरिज की थी। यह जोड़ा अक्सर अपनी ट्यूनिंग और केमिस्ट्री से फैंस को कपल गोल देता नजर आता है। शादी के इतने साल गुजर जाने के बाद भी दोनों एक-दूजे पर बेशुमार प्यार लुटाते देखे जाते हैं। शादी के बाद अल्लू और स्नेहा दो बच्चों के पैरेंट्स बन चुके हैं। कपल के बेटे का नाम अल्लू अयान और बेटी का नाम अल्लू अरहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें