फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCW: मंसूर अली खान की बढ़ीं मुश्किलें, अभद्र टिप्पणी मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान

Mon, 20 Nov 2023 07:21 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तृषा कृष्णन, मंसूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने तमिल अभिनेता मंसूर अली खान की अभिनेत्रियों, विशेषकर तृशा कृष्णन के बारे में अपमानजनक टिप्पणियों पर स्वत: संज्ञान लिया है। विजय-त्रिशा की फिल्म लियो में काम कर चुके हैं मंसूर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि अभिनेत्री के साथ उनका कोई "बेडरूम सीन" नहीं था जैसा कि उन्होंने अपनी पिछली फिल्मों में कई अभिनेत्रियों के साथ किया था। उनके बयान पर लियो के निर्देशक लोकेश कनगराज सहित कई मशहूर हस्तियों से कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। अब इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है।
Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में आया नया मोड़, घर के एक सदस्य को अचानक जाना होगा बाहर
विज्ञापन

2 of 5
तृषा कृष्णन, मंसूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
एनसीडब्ल्यू के एक आधिकारिक ट्वीट में कहा गया है कि उन्होंने पुलिस उप महानिदेशक को मंसूर के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 बी और अन्य प्रासंगिक कानून लागू करने का निर्देश दिया है। यह धारा इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से यौन उत्पीड़न के लिए है। 
विज्ञापन

3 of 5
तृषा कृष्णन, मंसूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय दंड संहिता की धारा के अनुसार जो कोई भी, दूरसंचार उपकरण के माध्यम से या इंटरनेट सहित किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक  माध्यम से, किसी महिला को परेशान करने या मानसिक पीड़ा पहुंचाने के इरादे से अश्लील, भद्दा, कामुक, गंदा या अशोभनीय टिप्पणी करता है, तो उसे कम से कम छह महीने  की अवधि के लिए कठोर कारावास से दंडित किया जाएगा। इसे दो साल तक बढ़ाया जा सकता है और जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

4 of 5
तृषा कृष्णन-मंसूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
मंसूर अली खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, ''जब मैंने सुना कि मैं तृशा के साथ अभिनय कर रहा हूं, तो मैंने सोचा कि फिल्म में एक बेडरूम सीन होगा। मैंने सोचा कि मैं उन्हें उसी तरह बेडरूम में ले जाऊंगा जैसे मैंने अपनी पिछली फिल्मों में अन्य अभिनेत्रियों के साथ किया था। मैंने बहुत सारे रेप सीन किए हैं और यह मेरे लिए नया नहीं है, लेकिन इन लोगों ने कश्मीर में शूटिंग के दौरान सेट पर तृशा को मुझे दिखाया तक नहीं।''
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तृषा कृष्णन - फोटो : social media
तृशा ने बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे 'घृणित' बताया था। उन्होंने यह भी कहा, “वह कामना करते रह सकते हैं लेकिन मैं आभारी हूं कि मैंने कभी उनके जैसे व्यक्ति के साथ स्क्रीन स्पेस साझा नहीं किया और मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि मेरे बाकी फिल्मी करियर में भी ऐसा कभी न हो। उनके जैसे लोग मानव जाति का नाम खराब करते हैं।'' अभिनेत्री के अलावा गायिका चिन्मयी, खुशबू सुंदर और कई अन्य सितारों ने भी मंसूर अली खान के बयान की निंदा की है।Robert Pattinson: 'द बैटमैन' स्टार रॉबर्ट के घर जल्द गूंजेंगी किलकारी, लेडी लव ने मजेदार अंदाज में दी खुशखबरी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें