फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Deverakonda: सामंथा-विजय की दोस्ती में आ गई थी दरार! इस वजह से बंद हो गई थी दोनों के बीच बात

Wed, 16 Aug 2023 06:36 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विजय देवरकोंडा, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
साउथ से लेकर हिंडी पट्टी के दर्शकों के बीच चर्चित अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'खुशी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को साल 2018 में आई फिल्म 'महानति' के बाद 'खुशी' में एक बार फिर साथ काम करते देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। सामंथा और विजय के बीच बहुत अच्छा रिश्ता है और उनकी दोस्ती न सिर्फ कैमरे पर बल्कि ऑफ स्क्रीन भी साफ झलकती है। लेकिन, आज 'खुशी' के म्यूजिक लॉन्च के लिए रखे गए एक कार्यक्रम में विजय ने खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान एक ऐसा समय आया था, जब सामंथा ने उनसे बात करना बंद कर दिया था। चलिए जानते हैं ऐसा क्यों...
विज्ञापन

2 of 5
विजय देवरकोंडा, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु के बीच दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। अभिनेता, सामंथा को लेकर अपने दिल में छिपा प्यार अक्सर साझा करते रहते हैं। चाहे फिर वह फिल्म के सेट पर अभिनेत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाना हो या फिर उन्हें उनकी आगामी फिल्म के लिए सोशल मीडिया पर बधाई देना। विजय देवरकोंडा किसी न किसी तरह से सामंथा को लेकर अपनी दोस्ती जाहिर करते रहते हैं। अब जल्द ही दोनों फिल्म 'खुशी' में नजर आने वाले हैं। दोनों सितारे इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में हैदराबाद में आयोजित फिल्म के संगीत समारोह में पहुंचे थे, जहां विजय ने बताया कि सामंथा ने अपनी बीमारी के चलते उनसे बातचीत करनी बंद कर दी थी।  
Tovino Thomas: मलयालम अभिनेता टोविनो थॉमस ने ट्रोल्स के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

3 of 5
सामंथा रुथ प्रभु, विजय देवरकोंडा - फोटो : social media
मंगलवार को हैदराबाद में 'खुशी' का म्यूजिकल कॉन्सर्ट आयोजित किया गया था, जिसमें सामंथा और विजय फिल्म के गानों पर डांस करते नजर आए। इसी कार्यक्रम के दौरान विजय ने सामंथा की मायोसाइटिस से लड़ाई के बारे में बात की और इसका अभिनेत्री पर कितना प्रभाव पड़ा यह भी फैंस को बताया। अभिनेता ने कहा कि 'खुशी' की शूटिंग के दौरान एक समय ऐसा आया था, जब अभिनेत्री बेहद बीमार और उदास थीं। वह इतना परेशान हो गई थीं कि उन्होंने सभी से बातचीत करना बंद कर दिया था। अभिनेता के मुताबिक चाहे वह हों या टीम का कोई सदस्य वह किसी से भी बात नहीं करती थीं। 
Yami Gautam: OMG 2 की सक्सेस से खिलखिला उठीं यामी गौतम, अक्षय कुमार स्टारर को बताया 'अपनी तरह की पहली फिल्म'

4 of 5
विजय देवरकोंडा, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : insta
विजय ने कहा, 'सामंथा ने हमसे बात करना बंद कर दिया था। इतना ही नहीं उसने हम सभी से मिलना भी बंद कर दिया था। वह बेहद अस्वस्थ थी। उसने बहुत सारी लड़ाइयां लड़ीं।'  इसके बाद अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों को यह बताने के लिए अपने संघर्षों के बारे में खुलकर बात करने का फैसला किया कि उम्मीद हमेशा रहती है। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में फैंस के प्यार को देखकर सामंथा रुथ प्रभु भावुक हो गई थीं। कार्यक्रम में उन्होंने अपनी फिल्मों से उन सभी का मनोरंजन करने के लिए कड़ी मेहनत करने और पूरी तरह स्वस्थ होकर वापस आने का वादा किया। 
Samantha: 'खुशी' के प्रचार के दौरान भावुक हुईं सामंथा रुथ प्रभु, फैंस से किया यह खास वादा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खुशी - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी अगली फिल्म 'सिटाडेल: इंडिया' की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए पुष्टि की थी कि वह काम से ब्रेक ले रही हैं। अभिनेत्री ने लिखा था, 'जब आप जानते हैं कि क्या होने वाला है तो एक ब्रेक बिल्कुल भी बुरी बात नहीं लगती है।' फिलहाल, वह मायोसाइटिस नाम की बीमारी से रिकवर कर रही हैं। विजय और सामंथा की फिल्म 'खुशी' की बात करें तो यह फिल्म एक सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन शिव निर्वाण ने किया है और इसमें सचिन खेडेकर, सरन्या पोनवन्नन, मुरली शर्मा, लक्ष्मी, रोहिणी, वेनेला किशोर, जयराम और राहुल रामकृष्ण भी अहम भूमिकाओं में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें