कुरूप का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दुलकर सलमान अभिनीत फिल्म 'कुरूप' और मेगास्टार मोहनलाल स्टारर फिल्म 'कूथरा' से चर्चा में आए निर्देशक श्रीनाथ राजेंद्रन इसी महाठग पर फिल्म 'मनीराम' बनाने जा रहे हैं। प्रीति
अग्रवाल और चेतन उनियाल द्वारा लिखी किताब 'मनीराम' पर आधारित इस फिल्म में 1969 से लेकर अप्रैल 2024 में धनीराम की मृत्यु तक के वे रोचक किस्से होंगे, जिनके बारे में हर जानकारी दिमाग घुमा देने वाली है। श्रीनाथ राजेंद्रन की पिछली फिल्म 'कुरूप' (2021) ने मलयालम सिनेमा में सौ करोड़ी फिल्मों को सुर्खियों में लाने की शुरुआत की। ये फिल्म केरल के सबसे कुख्यात भगोड़े सुकुमार कुरूप के जीवन पर आधारित थी। कुरूप ने 1984 में बीमा के आठ लाख रुपये हासिल करने के लिए न सिर्फ अपनी ही मौत का झूठा नाटक रचा था, बल्कि अपने कत्ल के इल्जाम में एक शख्स को हवालात भी पहुंचा दिया।