सुपर ह्यूमन वेपन टीजर लॉन्च इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता सत्यराज फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में शाहरुख खान के साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में अपने काम करने के अनुभव को शेयर करते हुए सत्यराज कहते हैं, 'जब फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने मुझसे पूछा कि यह तो हिंदी फिल्म है, आपको हिंदी आती है। तो, मैंने नको धरम जी की फिल्म 'यादों की बारात' का डायलॉग 'बदला बदला बदला' और राजेश खन्ना की फिल्म 'आराधना' का गाना 'मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू' सुना दिया। और, बोला कि बस इतनी ही हिंदी आती है। जब मैं कॉलेज में पढ़ रहा था तब धरम जी की फिल्म 'यादों की बारात' और राजेश खन्ना की फिल्म 'आराधना' देखी थी। मुझे यही डायलॉग और गीत याद था।'