फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kantara 2 Update: 'कांतारा 2' पर आया बड़ा अपडेट, इस महीने में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे ऋषभ शेट्टी

Mon, 09 Oct 2023 06:52 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे बजट के बावजूद ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' को कौन भूल सकता है। फिल्म की कहानी से लेकर इसके निर्देशन और अभिनय तक ने लोगों के दिलों पर इस कदर छाप छोड़ी कि देश के साथ ही विदेश में भी 'कांतारा' का खूब नाम हुआ था। कर्नाटक के पारंपरिक प्रथाओं के इर्द-गिर्द बुनी गई इस कहानी के ब्लॉकबस्टर होने के बाद ही निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने इसके दूसरे पार्ट का एलान कर दिया था। जिस दिन से 'कांतारा 2' का एलान हुआ था उसी दिन से दर्शक इसकी हर अपडेट पर नजर बनाए रखे हैं और इसकी शूटिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे ही लोगों के लिए हमारे पास आज एक नया अपडेट है, जिसे सुनकर सभी खुशी से झूम उठेंगे.. 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कांतारा - फोटो : social media
स्थानीय देवताओं, पंजुर्ली और भूत कोला के त्योहार पर आधारित यह फिल्म न केवल पूरे भारत में बल्कि दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ी हुई है। दरअसल, 'कांतारा' ने न केवल देश में बल्कि विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी देखने-दिखाने लायक गदर मचाया था। फैंस ऋषभ शेट्टी की 'कंतारा 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। थोड़े-थोड़े दिनों में फिल्म की शूटिंग को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जो सभी के उत्साह को बढ़ा देती हैं। हाल ही में इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में 'कांतारा 2' की रिलीज पर नया अपडेट आया है। दरअसल, इस रिपोर्ट में बताया गया है कि आखिर कब से फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।
Aarya 3 Teaser: शेरनी बन दहाड़ने को तैयार सुष्मिता सेन, 'आर्या 3' के धमाकेदार टीजर के साथ सामने आई रिलीज डेट
 
विज्ञापन

3 of 5
कांतारा, श्रषभ शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ शेट्टी की फिल्म के प्रीक्वल की शूटिंग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 'कांतारा 2' से जुड़े एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि, 'कांतारा 2' की शूटिंग दिसंबर में शुरू होगी। ऋषभ फिलहाल इस फिल्म की तैयारी कर रहे हैं, जिसे पहली फिल्म से भी बड़े पैमाने पर बनाने की योजना बनाई जा रही है। दूसरे भाग में बहुत सारे एक्शन की उम्मीद की जा सकती है, इसलिए शूटिंग शेड्यूल बहुत ज्यादा है। फिल्म की शूटिंग तीन चरणों में की जाएगी और इसके अगस्त 2024 तक खत्म होने की उम्मीद है। कंतारा 2 की ज्यादातर शूटिंग देश में की जाएगी।'

4 of 5
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ शेट्टी ने 'कांतारा 2' के एलान के समय बताया था कि फिल्म, 'कांतारा' का सीक्वल नहीं बल्कि प्रीक्वेल होगी क्योंकि इस पार्ट में फिल्म की कहानी कई साल पहले सेट की जाएगी। फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए ऋषभ शेट्टी बहुत ज्यादा शारीरिक प्रशिक्षण ले रहे हैं। होम्बले फिल्म्स के चालुवे गौड़ा ने एक मीडिया संस्थान को बताया था कि फिल्म की स्क्रिप्ट 2023 की पहली छमाही में तय की गई थी।
Ganapath trailer: 'गणपथ' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, जबरदस्त एक्शन करते दिखे टाइगर-कृति
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कांतारा - फोटो : social media
बता दें, पिछले साल 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'कंतारा' शुरुआत में कन्नड़ में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म को मिले जबर्दस्त रिस्पॉन्स के कारण इसे बाद में हिंदी, तमिल, मलयालम और तेलुगु में रिलीज किया गया था। यह फिल्म एक एक्शन-थ्रिलर है, जो कर्नाटक लोककथाओं पर गहराई से आधारित है। फिल्म को खुद ऋषभ शेट्टी ने लिखा और निर्देशित किया है। 'कंतारा' में किशोर, अच्युत कुमार, सप्तमी गौड़ा और प्रमोद शेट्टी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें