फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: 'कल्कि 2898 एडी' ने फिर पकड़ी रफ्तार, खतरे में शाहरुख की 'जवान' का रिकॉर्ड

Sun, 28 Jul 2024 10:09 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे सितारे नजर आए हैं। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले दिन से टिकट खिड़की पर लगातार दमदार कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि पांचवें रविवार को फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा। 
विज्ञापन

2 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कल्कि 2898 एडी ने पहले दिन सभी भाषाओं को मिलाकर 95.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सभी को हैरान कर दिया था। वहीं, पहले हफ्ते की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 414.85 करोड़ रुपये केवल सात दिन में ही बटोर डाले थे। 
विज्ञापन

3 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, दूसरे हफ्ते में भी फिल्म का लाजवाब प्रदर्शन जारी रहा था। इस फिल्म ने 128.5 करोड़ का कारोबार कर बता दिया था कि आने वाले समय में यह फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। तीसरे सप्ताह में भी फिल्म मजबूती से बॉक्स ऑफिस पर टिकी रही। कल्कि 2898 एडी ने 56.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 

4 of 5
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
चौथे हफ्ते में फिल्म ने 24.4 करोड़ और का कलेक्शन किया। अब पांचवें हफ्ते में भी फिल्म की मजबूत पकड़ बरकरार है। 31वें दिन फिल्म ने दो करोड़ 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 32वें दिन फिल्म ने तीन करोड़ 40 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन  631.4 करोड़ रुपये हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : एक्स- कल्कि 2898 एडी
माना जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही जवान के भारतीय कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी। शाहरुख खान की फिल्म ने टिकट खिड़की पर सभी भाषाओं को मिलाकर 640.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म ने हिंदी भाषा में 582.31, तमिल में 30.8 और तेलुगु में 27.86 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
Manjari Fadnnis: मंजरी फडनिस ने की तापसी पन्नू के रिकॉर्ड की बराबरी, एक ही दिन रिलीज हुई दो दमदार फिल्में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें