नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन डायस्टोपियन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन अभिनीत इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग जारी है। वहीं, इसकी लेटेस्ट रिपोर्ट भी सामने आ गई है। सैक्निल्क के मुताबिक, नाग अश्विन की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 55.05 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।