फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prabhas: सिनेकर्मियों की मदद के लिए आगे आए प्रभास, टीएफडीए को दान किए इतने लाख रुपये

Tue, 23 Apr 2024 12:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम
तेलुगु सुपरस्टार प्रभास के फैंस देश के कोने-कोने में हैं। 'बाहुबली' की बाद उन्हें पैन इंडिया स्टार के रूप में जाना जाता है। प्रशंसकों को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। वे पिछली बार बड़े पर्दे पर फिल्म सलार में नजर आए थे। अभिनय के अलावा प्रभास अपने उदार व्यवहार के लिए भी जाने जाते हैं। 
Hrithik Roshan: गर्लफ्रेंड सबा के साथ पॉटरी क्लास में ऋतिक ने की मस्ती, चेहरे पर लगी मिट्टी ने बता दिया सच
विज्ञापन

2 of 5
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में उन्होंने तेलुगु फिल्म डायरेक्टर्स एसोसिएशन (टीएफडीए) को 35 लाख रुपये का योगदान दिया। इस राशि को सिनेकर्मियों के कल्याण में खर्च किया जाएगा। अभिनेता के इस योगदान के बाद टीएफडीए के सदस्यों ने उन्हें धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम
एसोसिएशन ने यह भी कहा कि उन्हें अब टीएफडीए के विकास पर भरोसा है। टीएफडीए की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें निर्देशक दिवस मनाए जाने की घोषणा हुई। इवेंट में एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया  कि प्रभास ने सिनेकर्मियों के लिए योगदान दिया है।

4 of 5
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रेस वार्ता में हुए एलान के बाद तेलुगु फिल्म डायरेक्टर्स एसोसिएशन (टीएफडीए) दिवंगत फिल्म निर्माता दसारी नारायण राव की जयंती पर श्रद्धांजलि के रूप में 4 मई को निर्देशक दिवस समारोह आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम में तेलुगु फिल्म उद्योग में दसारी नारायण राव के योगदान को भी सम्मानित किया जाएगा। 
Arti Singh Wedding: हल्दी सेरेमनी में जमकर नाचीं आरती सिंह, दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाकर किया डांस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम
निर्देशक दिवस 4 मई को हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में आयोजित होगा। इस इवेंट में शामिल होने के लिए प्रमुख अभिनेताओं, निर्देशकों और टेक्निशियंस को निमंत्रण भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में मेगास्टार चिरंजीवी, प्रभास, नानी, नितिन, अल्लारी नरेश और कई अन्य अभिनेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
Heeramandi: सात महीने में कुछ ऐसे तैयार हुआ संजय लीला भंसाली का सबसे बड़ा सेट, 700 मजदूरों ने लगा दी जान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें