फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: हरियाणा के राज्यपाल ने अल्लू अर्जुन से की मुलाकात, राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर दी बधाई

Mon, 28 Aug 2023 07:05 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बंडारू दत्तात्रेय, अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन ने हाल ही में फिल्म पुष्पा: द राइज के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया है। फिल्म के किरदार में अल्लू ने जबर्दस्त एक्टिंग की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। इस अवॉर्ड के बाद उन्हें लगातार दिग्गजों की बधाइयां मिल रही हैं। इस बीच 28 अगस्त को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अभिनेता से हैदराबाद स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।  
South Celebs Homes: सबसे महंगे घरों के मालिक हैं ये साउथ सितारे, कीमत इतनी की सपने में सोचना भी होगा मुश्किल
विज्ञापन

2 of 5
बंडारू दत्तात्रेय, अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में उनके अभिनय की सराहना करते हुए, हरियाणा के राज्यपाल ने भी उन्हें उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अल्लू अर्जुन के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं। बता दें कि पिछले 68 साल में यह खिताब जीतने वाले अल्लू अर्जुन पहले तेलुगु स्टार हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
बंडारू दत्तात्रेय, अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने लिखा, "आज हैदराबाद में प्रमुख फिल्म हस्ती अल्लू अर्जुन से उनके आवास पर सुखद मुलाकात हुई। उन्हें प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई दी। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"
100 Crore Ka Youtuber: पांच हजार की नौकरी से शुरू करने वाले भुवन बाम की नेटवर्थ 100 करोड़, जानिए सक्सेस मंत्र

4 of 5
राम चरण और उपासना कामिनेनी - फोटो : social media
इससे पहले अल्लू अर्जुन को राम चरण और उपासना कोनिडेला से भी खास तोहफा मिला था। उन्होंने अभिनेता को फूलों के साथ एक एक नोट भेजा था। इसमें लिखा था, "प्रिय बन्नी, बधाई हो। हम आपके लिए बहुत खुश हैं। अभी ऐसे कई अवॉर्ड्स जीतने हैं। ढेर सारा प्यार।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो अल्लू जल्द ही सुकुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म पुष्पा द रूल में नजर आने वाले  हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि यह फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकती है। फिल्म में उनके साथ फहाद फाजिल और रश्मिदा मंदाना भी नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें