फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTR: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एनटी रामाराव के सम्मान में लॉन्च किया 100 रुपये का सिक्का, परिवार रहा मौजूद

Mon, 28 Aug 2023 05:20 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, एनटी रामाराव - फोटो : social media
तेलुगु फिल्मों के मशहूर एक्टर नंदमुरी तारक रामाराव को एनटीआर के नाम से जाना जाता है। करीब 300 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले एनटी रामा राव की अभिनय की दुनिया के साथ ही दक्षिण भारतीय राजनीति में अलग पहचान रही। तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना करने वाले एनटी रामा राव आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे थे। समय-समय पर अपने कामों के लिए याद किए जाने वाले नंदमुरी तारक रामाराव आज एक विशेष वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में प्रसिद्ध अभिनेता और राजनेता नंदमुरी तारक रामाराव (एनटीआर) के सम्मान में 100 रुपये का सिक्का लॉन्च किया।  
विज्ञापन

2 of 5
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : social media
भारत सरकार ने 28 अगस्त को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी संस्थापक नंदमुरी तारक रामाराव की तस्वीर वाला एक 100 रुपये का चांदी का सिक्का लॉन्च किया। इस खास सिक्के को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लॉन्च किया। यह सम्मान दिवंगत अभिनेता और राजनेता को उनके शताब्दी वर्ष पर दिया गया है। इस विशेष अवसर का निमंत्रण एनटीआर के बेटों, बेटियों और परिवार को दिया गया था। उनके बेटे, नंदमुरी बालकृष्ण और उनका परिवार कार्यक्रम में शामिल हुआ। हालांकि, एनटीआर के पोते, जूनियर एनटीआर ने इसे मिस कर दिया।  
विज्ञापन

3 of 5
सिक्का लॉन्च करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : social media
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एनटीआर के शताब्दी वर्ष पर 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए, भारत की राष्ट्रपति के आधिकारिक हैंडल पर लिखा गया, 'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आरबीसीसी में स्वर्गीय श्री एनटी रामाराव के शताब्दी वर्ष पर स्मारक सिक्का जारी किया। राष्ट्रपति ने कहा कि स्वर्गीय श्री एनटी रामाराव ने तेलुगु फिल्मों के माध्यम से भारतीय सिनेमा और संस्कृति को समृद्ध किया है। एनटीआर की लोकप्रियता एक लोक सेवक और नेता के रूप में भी उतनी ही व्यापक थी।'

4 of 5
एनटी रामाराव के परिवार के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : social media
एक रिपोर्ट के मुताबिक, नया लॉन्च किया गया 100 रुपये का यह सिक्का 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, 5 प्रतिशत निकल और 5 प्रतिशत जस्ता से बना है। सिक्के की कुछ प्रमुख विशेषताएं हैं। जैसे इसके एक तरफ तीन शेर और अशोक चक्र और दूसरी तरफ एनटीआर की तस्वीर, साथ ही श्रद्धांजलि देने शिलालेख 'नंदमुरी तारक रामाराव सात जयंती' भी शामिल है। सिक्के पर एनटीआर की शताब्दी 1923-2023 भी लिखा है। फरवरी में एनटीआर की बेटी और पूर्व केंद्रीय मंत्री दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने अपने पिता की जयंती पर खुलासा किया था कि परिवार उनकी 100वीं जयंती पर स्मारक सिक्का लॉन्च करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के संपर्क में रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनटी रामाराव - फोटो : Social Media
एनटी रामाराव भारतीय सिनेमा के महानतम अभिनेताओं में से एक हैं जिनका दशकों लंबा करियर रहा। वह तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में से एक थे। उन्हें तेलुगु सांस्कृतिक पुनर्जागरण और तेलुगु भाषा आंदोलन को आगे बढ़ाने का श्रेय भी दिया जाता है। एनटी रामाराव तीन बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे थे और प्रशंसकों और समर्थकों द्वारा उन्हें अन्ना गारू (बड़े भाई) के रूप में जाना जाता था। प्रसिद्ध अभिनेता के नाम कई पुरस्कार है, जिनमें दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, एक नंदी पुरस्कार और एक फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। उन्हें 1968 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें