हनुमान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म का कलेक्शन अभी शनिवार, रविवार और मकर संक्रांति के दिन 15 जनवरी को और बढ़ने की आसार बनने लगे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुक्रवार की शाम तक रफ्तार पकड़ चुकी थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर विजय सेतुपति, कैटरीना कैफ की हिंदी व तमिल में रिलीज हुई फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’, महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटुर कारम’ और वेंकटेश की फिल्म ‘सैंधव’ के साथ रिलीज हुई है। इस शुक्रवार को हॉलीवुड की भी दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। इतने तगड़े कंपटीशन के बीच फिल्म ‘हनुमान’ का रिलीज के पहले ही दिन शानदार कलेक्शन करना शुभ संकेत माना जा रहा है।