'देवरा पार्ट वन'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'देवरा: पार्ट 1' में जूनियर एनटीआर दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान अभिनीत यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने लोगों की रक्षा के लिए समुद्र की यात्रा पर निकलता है। फिल्म की दुनिया भर में रिलीज से पहले 'देवरा: पार्ट 1' का प्रीमियर लॉस एंजिल्स में बियॉन्ड फेस्ट फिल्म फेस्टिवल में किया गया। यह फिल्म 27 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।