देवरा
- फोटो : इंस्टाग्राम
'देवरा: पार्ट 1' में जान्हवी कपूर, सैफ अली खान के साथ राम्या कृष्णा, प्रकाश राज, श्रीकांत, श्रुति मराटे, नारायण, शाइन टॉम चाको, कलैयारासन, अभिमायु सिंह जैसे अन्य कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में सैफ अली खान खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में जारी हुए फिल्म के ट्रेलर को दुनियाभर के दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। 'देवरा' का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है। संगीत रचना अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा की गई है। यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।