फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Kalyan: उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पवन कल्याण को भाभी से मिला खास तोहफा, चिरंजीवी ने साझा किया वीडियो

Sun, 16 Jun 2024 11:28 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पवन कल्याण - फोटो : इंस्टाग्राम
टॉलीवुड सुपरस्टार और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने हाल ही में 2024 के विधानसभा चुनाव में आंध्र प्रदेश के पिथापुरम सीट पर भारी बहुमत से जीत हासिल की है। उनकी पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। हाल ही में उन्होंने कई गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुपरस्टार रजनीकांत और पवन कल्याण के भाई मेगास्टार चिरंजीवी समेत कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की।
 
विज्ञापन

2 of 5
पवन कल्याण - फोटो : इंस्टाग्राम
शपथ ग्रहण समारोह के बाद पवन कल्याण को उनकी भाभी सुरेखा कोनिडेला से एक खास तोहफा मिला है। चिरंजीवी की ओर से इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में उनकी पत्नी सुरेखा को पवन कल्याण को एक खास तरह के पेन देते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
पवन कल्याण - फोटो : इंस्टाग्राम
वीडियो में उनके परिवार के अन्य सदस्यों को भी देखा जा सकता है। चिरंजीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खास वीडियो के फैंस के साथ साझा किया गया है। इस वीडियो में चिरंजीवी, सुरेखा, पवन कल्याण की पत्नी अन्ना लेजनेवा भी नजर आ रही हैं।

4 of 5
पवन कल्याण, पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम चंद्रबाबू नायडू - फोटो : पीटीआई
पवन कल्याण और उनकी जनसेना पार्टी की अपार सफलता के बाद अभिनेता के अभिनय करियर को लेकर तरह-तरह के कयास लगने लगे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट है कि अभिनेता अपनी मौजूदा प्रतिबद्धताओं को पूरा करेंगे, लेकिन मुख्य सवाल यह है कि क्या वह अभिनय और राजनीति दोनों को संतुलित करेंगे या राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में अपनी नई भूमिका पर ध्यान केंद्रित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पवन कल्याण - फोटो : एक्स-@AmitShah
उनकी आगामी फिल्मों की बात करें तो सुजीत के निर्देशन में बनी फिल्म दे कॉल हिम ओजी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म मूल रूप से 27 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख आगे खिसक गई। वहीं, उनके पास उस्ताद भगत सिंह और हरि हर वीरा मल्लू नाम की भी फिल्में हैं।
Shahrukh Khan: शाहरुख के टीचर की हालत नाजुक, कांग्रेस नेता ने किंग खान से की आखिरी मुलाकात करने की अपील
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें