फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Darshan Thoogudeepa : जब कन्नड़ एक्टर दर्शन को सरेआम पड़ी चप्पल, भाग्य की देवी को लेकर दिया था विवादित बयान

Thu, 16 Feb 2023 01:17 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अभिनेता दर्शन थूगुदीप - फोटो : social media
कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीप आज यानी 16 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे है। कन्नड़ इंडस्ट्री में दर्शन थूगुदीप केवल दर्शन के नाम से जाने जाते है। दर्शन कन्नड़ के दिग्गज अभिनेता थूगुदीप श्रीनिवास के बेटे है। दर्शन के पिता कन्नड़ फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते थे। दर्शन के पिता का असली नाम मौसूर श्रीनिवास था। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले दर्शन प्रोजेक्टनिस्ट का काम करते थे। 
विज्ञापन

2 of 6
दर्शन थूगुदीप - फोटो : social media
साल 1997 में आई फिल्म 'महाभारत' से दर्शन ने एक्टिंग की शुरुआत की थी। हालांकि, इस फिल्म में दर्शन लीड रोल में नहीं थे। साल 2002 में आई फिल्म 'मैजेस्टिक' में दर्शन ने लीड रोल प्ले किया था। यहीं से उनके करियर की शुरुआत हुई। इसके बाद दर्शन ने कई हिट फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन

3 of 6
दर्शन थूगुदीप - फोटो : social media
विवादों में घिरे दर्शन 

एक्टर अपनी रील और रियल दोनों लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहते है। दर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक शख्स ने दर्शन के मुंह पर चप्पल फेंकी थी। दरअसल, एक्टर ने विवादित बयान दिया था। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी थी। अपने इस बयान के चलते उन्हें सरेआम अपमानित भी होना पड़ा था। आइए दर्शन के इस बयान के बारे में जानते हैं-

4 of 6
दर्शन थूगुदीप - फोटो : social media
भाग्य की देवी को लेकर दिया बड़ा बयान

कन्नड़ एक्टर दर्शन ने अपनी फिल्म 'क्रांति' के प्रमोशन के दौरान दिए गए बयान को लेकर काफी ट्रोल हुए थे। एक्टर ने फिल्म के प्रमोशन के समय एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बाद करते हुए भाग्य की देवी को लेकर एक विवादित बयान दिया था। एक्टर ने बातचीत के दौरान कहा 'भाग्य की देवी हमेशा आपका दरवाजा नहीं खटखटाएगी। जब वह दरवाजा खटखटाए तो उसे पकड़ लो। घसीटकर उसे अपने बेडरूम में ले जाओ और सभी कपड़े उतारकर उसे नग्न कर दो। अगर आप उसे कपड़े दे दोगे तो वह बाहर चली जाएगी।'
विज्ञापन

5 of 6
दर्शन थूगुदीप - फोटो : social media
फिल्मों का बायकॉट करने की मांग 

इंटरव्यू के दौरान दर्शन का यह बयान उन पर ही उल्टा पड़ गया। अपने इस बयान के चलते एक्टर बड़ी मुश्किल में पड़ गए। लोगों का कहना था कि दर्शन ने अपने इस बयान से महिलाओं को अपमान किया है, जिसके चलते उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। एक्टर के इस बयान के चलते उनकी फिल्मों का बायकॉट करने की मांग भी उठी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दर्शन थूगुदीप - फोटो : social media
इन फिल्मों में आए नजर 

अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर दर्शन कन्नड़ की  'ध्रुवा', 'लाली हाड़ू', 'दासा', 'धर्मा', 'इंद्रा', 'प्रिंस', 'तारक' और 'रॉबर्ट' जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें