फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daggubati Venkatesh: भतीजे के साथ बनी ‘अनाड़ी’ के हीरो की दिलचस्प जोड़ी, गा दिया, फूलों सा चेहरा तेरा...

Thu, 16 Feb 2023 07:28 AM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
वेंकटेश और राणा, अनाड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेंकटेश दग्गुबाती याद हैं आपको? वही, सुपरहिट फिल्म ‘अनाड़ी’ वाले, जिसका गाना ‘फूलों सा चेहरा तेरा कलियों सी मुस्कान है..’ अब भी कहीं बजता है तो लोगों के रोम रोम खिल जाते हैं। जी हां, वही हीरो वेंकटेश एक बार फिर हिंदी मनोरंजन जगत में लौट रहे हैं अपने भतीजे राणा दग्गुबाती यानी कि ‘बाहुबली’ फिल्म सीरीज के ‘भल्लालदेव’ के साथ। चाचा भतीजा की ये जोड़ी जल्द ही नेटफ्लिक्स की एक द्विभाषी वेब सीरीज में नजर आने वाली है और यहां मुंबई में बुधवार को इसका ट्रेलर लॉन्च हुआ तो वेंकटेश हिंदी सिनेमा से अपनी रिश्तेदारी जोड़ने वाली फिल्म ‘अनाड़ी’ का ये गाना गाने से खुद को नहीं रोक पाए।

विज्ञापन

2 of 6
रामा नायडू ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेंकटेश और राणा की जोड़ी पहली बार वेब सीरीज 'रामा नायडू' में नजर आने वाली है। बुधवार की शाम इस सीरीज का ट्रेलर मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में लांच हुआ। इस मौके पर वेंकटेश को अपनी तीस साल पुरानी हिंदी फिल्म 'अनाड़ी' की याद आई। जैसे ही वेंकटेश दग्गुबाती  ने अनाड़ी को याद किया तो पूरी महफिल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। इस अवसर पर मीडिया के आलावा वेंकटेश दग्गुबाती और राणा दग्गुबाती के फैंस को भी आमंत्रित किया गया था।  
Mc Stan: क्या एमसी स्टैन सच में पहनते हैं हीरे वाली चेन? फराह खान ने उठा दिया राज से पर्दा

विज्ञापन

3 of 6
रामा नायडू ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस मौके पर वेंकटेश दग्गुबाती ने अपनी फिल्म 'अनाड़ी' का गीत 'फूलों सा चेहरा तेरा' गा कर कार्यक्रम को संगीतमय  बना दिया। फिल्म 'अनाड़ी' साल 1993 में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म में वेंकटेश और करिश्मा कपूर लीड भूमिकाओं में थे। यह फिल्म उस समय की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म के बाद वेंकटेश  की दूसरी फिल्म 'तकदीरवाला' साल 1995 में प्रदर्शित हुई थी जो उतनी सफल फिल्म नहीं रही।
Pathaan: शाहरुख खान की 'पठान' का नया रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया में 'बाहुबली 2' को भी दे दी पटखनी

4 of 6
रामा नायडू ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘रामा नायडू’ के ट्रेलर लांच पर वेंकटेश दग्गुबाती ने कहा,  'सीरीज में मेरा नागा का किरदार है जो अपने आप में काफी अद्भुत और अलग है। इस किरदार के कई भावनात्मक पहलू हैं। यह किरदार काफी मजेदार है जिसमें कुछ अच्छाइयां हैं और कुछ बुराइयां भी हैं । मेरे किरदार को लोग प्यार भी करेंगे और नफरत भी करेंगे। इस सीरीज में पहली बार अपने भतीजे राणा दग्गुबाती के साथ स्क्रीन शेयर किया है जो काफी यादगार रहा।'
Kartik Aaryan: कार्तिक को सलमान खान से मिली थी इस बात पर चेतावनी, शहजादा की रिलीज से पहले एक्टर ने किया खुलासा

विज्ञापन

5 of 6
रामा नायडू ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राणा दग्गुबाती 'राणा नायडू' में अपने किरदार को काफी चैलेंजिंग मानते हैं। वह कहते, 'मैने अपने जिंदगी में ज्यादातर प्रयोगात्मक किरदार निभाए हैं लेकिन जब पहली बार इस सीरीज की कहानी सुनी, तो मुझे बहुत अलग तरह की लगी और मैं समझ गया कि इसके लिए मुझे किस तरह की तैयारी करनी पड़ेगी। इसमें सबसे ज्यादा चैलेंजिंग यही था फिल्म के दोनों निर्देशक के साथ काम करना। दोनों निर्देशक एक दूसरे से एकदम अलग हैं। एक दिन में दो अलग लोगों से निर्देशन लेना मेरे लिए बहुत ही चैलेजिंग रहा।'
Sreejita De: बिग बॉस 16 की श्रीजिता डे माइकल संग जर्मनी में रचाएंगी शादी, इस दिन लेंगी सात फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनारी फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'राणा नायडू' अमेरिकन क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'रे डोनोवन' की रीमेक है जो हिंदी और तेगुलू में एक साथ बनी है। इस सीरीज का निर्देशन करण अंशुमन और सुपर्ण वर्मा ने किया है और ये 10 मार्च 2023 से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी। सीरीज में राणा दग्गुबाती और वेंकटेश दग्गुबाती के अलावा सुचित्रा पिल्लई, गौरव चोपड़ा, सुशांत सिंह, आशीष विद्यार्थी, अभिषेक बनर्जी और सुरवीन चावला की मुख्य भूमिकाएं हैं।
Kartik Aaryan: लाइफ पार्टनर को लेकर शहजादा ने कही यह बात, बताया किससे करते हैं अनकंडीशनल लव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें