फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AR Murgadoss: शाहरुख संग फिल्म बनाना चाहते थे एआर मुरुगदास, अब इस अभिनेता के साथ फिर से शुरू किया प्रोजेक्ट!

Sun, 24 Sep 2023 04:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एआर मुरुगदास - फोटो : सोशल मीडिया
एआर मुरुगदास इन दिनों शिवकार्तिकेयन की मुख्य भूमिका वाली एक फिल्म का निर्देशन करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ ही समय में  फिल्म के संबंध में एलान कर दिया जाएगा।...लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब पहली बार निर्देशक ने इस की फिल्म की कल्पना की थी तो उसमें शाहरुख खान भी थे? रह गए ना हैरान?
Singham Again: रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन के साथ नजर आएंगी करीना, अगले महीने करेंगी शूटिंग
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एआर मुरुगदास - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 'गजनी' के हिंदी संस्करण की सफलता के बाद एआर मुरुगदास ने शुरुआत में शाहरुख खान के साथ फिल्म करने की योजना बनाई थी। हालांकि, कुछ कारणों से फिल्म आगे नहीं बढ़ पाई और निर्देशक ने अपने अन्य विषयों पर ध्यान देना शुरू कर दिया, लेकिन अब मुरुगदास ने मुख्य भूमिका में शिवकार्तिकेयन के साथ इस विषय को पुनर्जीवित करने का फैसला किया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
एआर मुरुगदास - फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि वह फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर गहनता से काम कर रहे हैं। कथित तौर पर एआर मुरुगदास तमिल दर्शकों की प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए अपनी लंबे समय से चली आ रही पटकथा को संशोधित कर रहे हैं, क्योंकि मूल रूप से यह हिंदी दर्शकों के लिए थी। कहा जा रहा है कि मृणाल ठाकुर इसमें मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं। इस फिल्म से वह तमिल फिल्मों में अपना डेब्यू करेंगी। 

4 of 5
एआर मुरुगदास - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के संबंध में आधिकारिक घोषणा निर्देशक के स्क्रिप्ट पर काम पूरा करने के बाद की जाएगी।  बता दें कि एआर मुरुगदास ने आखिरी बार 2020 में पुलिस ड्रामा 'दरबार' बनाई थी। फिल्म में रजनीकांत  लीड रोल में दिखे हैं। इस फिल्म को दर्शकों के साथ समीक्षकों की भी मिश्रित प्रतिक्रिया मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विजय-शिवकार्तिकेयन - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा कहा जा रहा है कि मुरुगदास इस फिल्म के जरिए विजय के साथ चौथी बार काम करने के लिए बातचीत कर रहे थे, लेकिन प्रोडक्शन कंपनी के साथ रचनात्मक असमानताओं का हवाला देते हुए उन्होंने इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ खींच लिए। दूसरी ओर, शिवकार्तिकेयन वर्तमान में राजकुमार पेरियासामी के साथ अस्थायी शीर्षक वाली फिल्म 'एसके 21' पर काम कर रहे हैं, जिसके दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। फैंस को उनकी इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है।
Anandji Exclusive: लड़की ने चिट्ठी में भेजा लिपस्टिक से बना दिल, साथ में फूल और इंदीवर ने लिखा, फूल तुम्हें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें