फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhanda Twitter Review: बालकृष्णा की अखंडा ने सिनेमाघरों में मचाया तहलका, ट्विटर पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

Fri, 20 Jan 2023 10:02 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नंदामुरी बालकृष्णा की फिल्म अखंडा आखिरकार दो साल बाद गुरुवार को सिनेमाघरों में नजर आई है। फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आए हैं और ट्विटर पर लगातार फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन साझा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
akhanda - फोटो : सोशल मीडिया
नंदामुरी बालकृष्णा के फैंस काफी समय से उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार दो साल बाद गुरुवार को उनकी फिल्म अखंडा सिनेमाघरों में नजर आई है। फिल्म में मुख्य भूमिका में नंदामुरी बालकृष्णा के साथ अभिनेत्री प्रज्ञा जयसवाल, शामना कासिन, जगपति बाबू नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन बोयापति श्रीनू ने किया है। वहीं, फिल्म को हिंदी भाषा में शुक्रवार को रिलीज किया गया है। बालकृष्णा हमेशा की तरह एक दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं, फिल्म की रिलीज के बाद से उनके फैंस में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। फैंस लगातार ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म रिलीज के बाद से ही लगातार ट्रेंड कर रही है।
विज्ञापन

2 of 4
akhanda - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की कहानी है कुछ ऐसी
फिल्म की कहानी कुछ इस प्रकार है कि खदान में कॉपर की खुदाई दिखाई जाती है। हालांकि इस खुदाई का मकसद यूरेनियम निकालना होता है। जिसका इस्तेमाल हथियार बनाने के लिए किया जाता है। खदान में खुदाई के चलते रेडिएशन निकलता है, जिसके कारण गांव के लोग काफी प्रभावित होते हैं। इसके बाद फिल्म में नंदमूरी बालकृष्णा की एंट्री दिखाई जाती है। उसमें वह मुरली के किरदार में नजर आते हैं। वह इस फिल्म में एक अस्पताल चलाते हैं। उसके बाद उस खुदाई को रोकने की कोशिश करते हैं क्योंकि रेडिएशन से गांव वाले प्रभावित हो रहे थे। लेकिन उनकी सारी कोशिशें नाकाम रहती हैं और मुरली एक दम से गायब हो जाता है। हालांकि इसके बाद अखंड़ा की एंट्री होती है जो कि मुरली का हमशक्ल होता है। जिसे भगवान शिव का रूप माना जाता है। उसके बाद ही पूरी फिल्म की कहानी की शुरुआत होती है और इसमें अखंडा दमदार एक्शन करते हुए नजर आता है। फैंस को कहानी बेहद पसंद आ रही है। जिसको लेकर ट्विटर पर फैंस लगातार पॉजिटिव रिएक्शन दे रहे हैं। 

यह भी पढ़े-KRK On Pathaan: केआरके ने साधा शाहरुख पर निशाना, बोले- 'पठान' फ्लॉप हुई तो नहीं चलेगा बायकॉट का बहाना
विज्ञापन

3 of 4
akhanda - फोटो : सोशल मीडिया
 फैंस ने दिए ट्विटर पर रिएक्शन
ट्विटर पर फिल्म को लेकर फैंस का रिएक्शन आया है। एक यूजर ने लिखा है- मैं अखंडा जैसा कुछ भी मिस नहीं कर सकती हूं। इसे देखिए एक्शन और भरोसे का एकदम परफेक्ट संतुलन और साथ ही चुटकी भर धर्म, जिसकी कमी फिल्म पुष्पा में थी। इसके बाद दूसरे यूजर ने लिखा-अखंडा एक बहुत शानदार और मनोरंजक फिल्म है। तीसरे यूजर ने लिखा अखंडा को हिंदी में देखें और इस तरह की फिल्मों को सहयोग करें। एक और यूजर ने लिखा फिल्म की कहानी जो कि एक प्लस पॉइंट है, तो अखंडा को मिस न करें। इसी तरह फैंस लगातार फिल्म की प्रशंसा करते हुए नजर आए हैं। फिल्म में बालकृष्णा के अभिनय की खूब सराहना की गई है। इसमें अभिनेता को उनके प्रदर्शन के लिए दमदार और आक्रामकता जैसे शब्दों से सराहा गया। 
 

यह भी पढ़े-Bollywood: कभी बुलंदी पर थे इनके सितारे, जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर न मिला अपनों का साथ, हो गए पाई-पाई के मोहताज
विज्ञापन

4 of 4
akhanda - फोटो : social media
फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार
अखंडा बालकृष्णा की मोस्ट अवेटेड फिल्म थी। फिल्म ने आते ही सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है। कहानी एक्शन, ड्रामा और धर्म जैसे मुद्दों को जोड़ती हुई नजर आ रही है। फिल्म 19 जनवरी को तमिल भाषा में रिलीज की गई थी और शुक्रवार को इसे हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है। अभी तक फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। 

यह भी पढ़े-अवनीत कौर की मदमस्त अदाओं पर हार बैठेंगे दिल

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें