साउथ के मास महाराजा रवि तेजा को उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'मिस्टर बच्चन' से काफी उम्मीदें थीं। इस फिल्म का निर्देशन 'जिगरथंडा' और 'गड्डालकोंडा गणेश' के सफल रीमेक का निर्देशन कर चुके निर्देशक हरीश शंकर ने किया। 'मिस्टर बच्चन', 2018 की हिंदी फिल्म 'रेड' की रीमेक है। इसमें रवि तेजा के साथ भाग्यश्री बोरसे मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में नाकाम रही। निर्माताओं को तगड़ा घाटा हुआ है, जिसे देखते हुए मुख्य अभिनेता और निर्देशक ने बड़ा कदम उठाया है।