Dadasaheb Phalke Award To South Artist: साउथ के मशहूर अभिनेता मोहनलाल को 'दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023' दिया जाएगा। इससे पहले साउथ के किन कलाकारों को यह अवॉर्ड मिला है, आइए जानते हैं।
मलयालम सिनेमा के अभिनेता मोहनलाल को भारतीय सिनेमा का सबसे मशहूर पुरस्कार 'दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023' दिया जाएगा। यह अवॉर्ड सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया जाएगा। अभिनेता को अवॉर्ड मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। इससे पहले साउथ के कई कलाकारों को इस अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 12
बी.एन रेड्डी
- फोटो : सोशल मीडिया
बी.एन रेड्डी
बी.एन रेड्डी तेलुगु सिनेमा के फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक थे। उन्हें सिनेमा में योगदान के लिए साल 1974 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया। उन्हें 1974 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। रेड्डी को फिल्म 'बंगारू पापा', 'भाग्य रेखा' और 'रंगुला रतनाम' के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया। उन्हें फिल्म 'बंगारू पंजाराम' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
विज्ञापन
3 of 12
एल.वी. प्रसाद
- फोटो : सोशल मीडिया
एल.वी. प्रसाद
एल.वी. प्रसाद फिल्म निर्देशक, निर्माता, अभिनेता और कारोबारी थे। उन्होंने तेलुगु, तमिल और हिंदी में काम किया। उन्हें साल 1982 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें फिल्म 'मंगैयार थिलाकम' और 'ढार्या भरतालू' के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा बॉलीवुड की फिल्म 'खिलौना (1970)' के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया।
4 of 12
बी.नागी रेड्डी
- फोटो : सोशल मीडिया
बी.नागी रेड्डी
बी.नागी रेड्डी तेलुगु सिनेमा के फिल्म निर्माता थे। उन्होंने हिंदी में भी काम किया। उन्हें 1986 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। कन्नड़ फिल्म 'मादुवे मादिनोदू' के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा तेलुगु फिल्मों 'मायाबाजार' और 'गुंडम्मा कथा' के लिए फिल्म फेयर अवार्ड दिया गया।
अक्किनेनी नागेश्वर राव
अक्किनेनी नागेश्वर राव तेलुगु सिनेमा के अभिनेता और फिल्म निर्माता थे। सिनेमा में उनका 7 दशक लंबा करियर रहा। साल 1990 में उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया। उन्हें 1968 में पद्म श्री, 1988 में पद्म भूषण और 2011 में पद्म विभूषण पुरस्कार दिया गया। राव को फिल्म 'सुदिगुंदालु', 'मरापुरानी मनिषी', 'आत्मा बंधुवुलू' और 'सीतारमैया गरी मानवरालु' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया। उन्हें 1988 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
6 of 12
राजकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार
राजकुमार कन्नड़ सिनेमा के बेहतरीन एक्टर और गायक थे। साल 1995 में उन्हें दादासाहेब पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें 1983 में पद्म भूषण अवॉर्ड भी दिया गया। उनकी 39 फिल्मों को 63 बार अलग-अलग भाषाओं में दोबारा बनाया गया। साल 2011 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने उन्हें भारत रत्न पुरस्कार देने का एलान किया। उन्होंने 'सत्य हरिश्चंद्र', 'मयूरा' और 'भक्त प्रहलाद' जैसी फिल्मों में अभिनय किया।
विज्ञापन
7 of 12
शिवाजी गणेशन
- फोटो : सोशल मीडिया
शिवाजी गणेशन
शिवाजी गणेशन तमिल सिनेमा के अभिनेता और फिल्म निर्माता थे। साल 1996 में उन्हें सिनेमा में योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें 1966 में पद्म श्री और 1984 में पद्म भूषण अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने अपने करियर में 288 फिल्मों में अभिनय किया। तमिल के अलावा उन्होंने तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में भी काम किया।
8 of 12
अदूर गोपालाकृष्णन
- फोटो : सोशल मीडिया
अदूर गोपालाकृष्णन
अदूर गोपालाकृष्णन मलयालम फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता हैं। उन्हें साल 2004 में सिनेमा में योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया। उन्हें लगभग 17 बार नेशनल अवॉर्ड दिया गया। उनकी बेहतरीन फिल्मों में 'नालू पेनुंगल', 'अनंतराम' और 'मुखामुखम' शामिल हैं।
9 of 12
डी रामानायडू
- फोटो : सोशल मीडिया
डी रामानायडू
डी रामानायडू तेलुगु सिनेमा के फिल्म निर्देशक थे। इन्हें भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए साल 2009 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया। इन्हें फिल्म 'असुख' और 'होप' के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा गया।
10 of 12
के. बालचंदर
- फोटो : सोशल मीडिया
के. बालचंदर
के. बालचंदर तमिल सिनेमा के अभिनेता, निर्देशक, फिल्म निर्माता और पटकथा लेखक थे। उन्हें भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए साल 2010 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया। साल 1987 में उन्हें पद्म श्री से नवाजा गया। उनके नाम कुल आठ नेशनल फिल्म अवॉर्ड हैं। उन्हें फिल्म 'इक दूजे के लिए' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है।
11 of 12
के विश्वनाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
के विश्वनाथ
के विश्वनाथ तेलुगु सिनेमा के निर्देशक, पटकथा लेखक, अभिनेता और गीतकार थे। उन्हें 2016 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। साल 1992 में उन्हें पद्म श्री अवॉर्ड दिया गया। फिल्म 'शंकराभरणम' के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया।
रजनीकांत
रजनीकांत को तमिल सिनेमा का अभिनेता माना जाता है। उन्हें साल 2019 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, बांग्ला और मलयालम सिनेमा में भी काम किया है। भारत सरकार ने उन्हें साल 2000 में पद्म भूषण, 2016 में पद्म विभूषण अवार्ड दिया। उनके नाम सात नेशनल फिल्म अवॉर्ड और एक फिल्मफेयर अवॉर्ड है।