21 सितंबर को दुनियाभर में 'विश्व अल्जाइमर दिवस' मनाया जाता है। इस दिन लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक किया जाता है। अल्जाइमर एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है। इस बीमारी की वजह से याददाश्त, समझ और सोचने की क्षमता कमजोर हो जाती है। बॉलीवुड में इस बीमारी से संबंधित कई फिल्में बनी हैं। आइए डालते हैं एक नजर।
विज्ञापन
2 of 6
'सैयारा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
सैयारा
हाल ही में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म 'सैयारा (2025)' में अल्जाइमर से जूझ रही लड़की की कहानी दिखाई गई है। बीमारी के बावजूद अनीत पड्डा और अहान पांडे अपने रिश्ते से बंधे रहते हैं। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई की है।
विज्ञापन
3 of 6
मैं
- फोटो : यूट्यूब
मैं
फिल्म 'मैं (2013)' से गायक आशा भोसले ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने अल्जाइमर से पीड़ित महिला का किरदार निभाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि उनकी बीमारी की वजह से कैसे उनके बच्चों से उनके रिश्ते प्रभावित होते हैं। इसमें राम कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे ने अहम किरदार निभाया है।
यू, मी और हम
फिल्म 'यू मी और हम (2008)' में भी अल्जाइमर की बीमारी के बारे में दिखाया गया है। अजय देवगन अभिनीत इस फिल्म में काजोल अल्जाइमर से पीड़ित होती हैं। अजय और काजोल में प्यार होता है। दोनों की शादी होती है। इसके बाद काजोल की बीमारी से दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। फिल्म का निर्देशन अजय देवगन ने किया है।
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म 'ब्लैक' में रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
ब्लैक
अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की अदाकारी वाली फिल्म 'ब्लैक (2005)' में अल्जाइमर के बारे में दिखाया गया है। इसमें अमिताभ बच्चन अपने आखिरी दिनों में अल्जाइमर की बीमारी से जूझते हैं। तब रानी मुखर्जी अपने टीचर का इलाज करने के लिए आगे आती हैं। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है।
मैंने गांधी को नहीं मारा
साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'मैंने गांधी को नहीं मारा' में अनुपम खेर ने अहम रोल निभाया है। फिल्म में उन्होंने एक रिटायर प्रोफेसर का किरदार निभाया है जो डिमेंशिया (मनोभ्रंश) से पीड़ित होते हैं। डिमेंशिया के लक्षण भी अल्जाइमर जैसे होते हैं। धीरे-धीरे याददाश्त खोने से अनुपम खेर और उनकी देखभाल करने वाली उर्मिला मातोंडकर की दिक्कतें बढ़ती हैं।
फिल्म 'गोल्डफिश (2023)' और 'द ब्रेकेन टेबल (2023)' भी अल्जाइमर पर आधारित हैं।