सिरुथाई शिवा द्वारा निर्देशित कंगुवा' 2024 की एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है, और इस फिल्म में सूर्या मुख्य भूमिका में हैं। 'कांगुवा' को 10 अक्तूबर को रिलीज करने की घोषणा की गई थी और इस पीरियड ड्रामा को पूरे भारत में रिलीज करने की योजना थी। हालांकि, रजनीकांत की 'वेट्टैयन' को भी उसी तारीख पर रिलीज करने की घोषणा की गई है, जिससे कंगुवा' के निर्माताओं ने अपने कदम पीछे खींच लिए। इससे कंगुवा' की रिलीज को लेकर उलझन पैदा हो थी। ऐसे में अब निर्माताओं ने कंगुवा की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया है। सूर्या की कंगुवा अब 14 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ऐसे में चलिए आज हम आपको सूर्या की उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था।