बीते कुछ वर्षों में साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बीच की दूरी काफी घट गई है। दोनों इंडस्ट्री के कलाकार एक दूसरे के साथ काफी काम कर रहे हैं। पिछले साल ही साउथ के मशहूर निर्देशक एटली कुमार के निर्देशन में बनी हिंदी फिल्म 'जवान' रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। फिल्म भारत के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। अब एक बार फिर एटली हिंदी फिल्मों के दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह वरुण धवन की आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' के सह-निर्माता हैं।