सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक-दूजे के हो चुके हैं। सात साल के इंतजार के बाद दोनों ने रविवार 23 जून को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अपनी शादी का पंजीकरण कराया। ससुराल पहुंचकर सोनाक्षी को खास तोहफा मिला है। यह तोहफा उनके पति जहीर इकबाल ने दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा को जहीर इकबाल ने बीएमडब्ल्यू i7 इलैक्ट्रिक कार गिफ्ट की है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।