नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला
- फोटो : एक्स: @iamnagarjuna
शोभिता ने कहा- मुझे शर्म आ रही है
सामने आए वीडियो में शोभिता को शादी के लिए तैयार होते हुए देखा जा सकता है। एक जगह पर वह बारात के बाहर बज रहे ढोल थाप पर खुशी से नाचती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में एक जगह उत्साहित शोभिता ने कहा, “श्रद्धा, मेरी शादी हो रही है!” वीडियो में शोभिता का मेकअप करते हुए भी दिखाया गया है। तैयार होने के बाद, शोभिता तस्वीरों के लिए पोज देती हुई दिखाई देती हैं। इसके बाद, शोभिता ने कहा, "अब मुझे शर्म आ रही है।" वहीं, शोभिता ने पोस्ट पर टिप्पणी की और लिखा, "बारात फोमो असली है।"