फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian 2: एसजे सूर्या को राम चरण की फिल्म की वजह से मिला 'इंडियन 2' में रोल, कहा- सीन देखकर चौंक जाएंगे लोग

Fri, 05 Jul 2024 08:02 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कमल हासन अपनी नई फिल्म 'इंडियन 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 'इंडियन 2' के रिलीज होने में अब बहुत कम दिन बचे हैं। ऐसे में फिल्म का तेजी से प्रचार किया जा रहा है। एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान अभिनेता एसजे सूर्या ने बताया कि उन्हें किस तरह इस फिल्म में रोल मिला था। 
विज्ञापन
1 of 5
एसजे सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम @iam__sjsuryah

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एसजे सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम @iam__sjsuryah
एसजे सूर्या को राम चरण की मुख्य भूमिका वाली फिल्म के कारण 'इंडियन 2' में रोल मिला। दरअसल, इन दोनों ही फिल्मों का निर्देशन शंकर ने किया है और 'गेम चेंजर' में एसजे सूर्या एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान शंकर उनके अभिनय के काफी प्रभावित हुए और उन्हें 'इंडियन 2' के लिए कास्ट करने का फैसला लिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
एसजे सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम @iam__sjsuryah
'इंडियन 2' में एसजे सूर्या खलनायक की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। प्रचार कार्यक्रम में बातचीत करते हुए सूर्या ने कहा कि यह उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। अभिनेता ने इस बात का भी खुलासा किया कि वो कुछ ही मिनटों के लिए परदे पर दिखाई देंगे, मगर उनके सीन दर्शकों को चौंकाने का काम करेंगे।
 
4 of 5
फिल्म 'इंडियन 2' - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
यह फिल्म साल 1996 में आई ‘इंडियन’ का सीक्वल है। ट्रेलर देखने के बाद से ही कमल हासन के फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। इसकी वजह है कि वे 28 साल बाद कमल हासन को सेनापति के किरदार में भ्रष्टाचारियों से लड़ते हुए देखेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'इंडियन 2' - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
'इंडियन 2' 12 जुलाई, 2024 को रिलीज होगी। इसमें प्रिया भवानी शंकर, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, बॉबी सिम्हा, सिद्धार्थ, समुथिरकानी और ब्रह्मानंदम भी अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। वहीं, लाइका प्रोडक्शंस और रेड जायंट फिल्म्स द्वारा फिल्म का निर्माण किया गया है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर अक्षय कुमार की 'सरफिरा' के साथ होगी। यह मुकाबला देखना भी काफी दिलचस्प होगा कि दर्शक दोनों में से किस फिल्म को ज्यादा पसंद करेंगे। 

Maa Kaali Teaser: घोष परिवार के साथ हुई घटना को उजागर करती है 'मां काली', टीजर में दिखी दर्दनाक झलक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें