फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again Trailer: सिंघम अगेन के ट्रेलर लॉन्च पर सितारों का मेला, टाइगर श्रॉफ को साथ लेकर पहुंचे अजय देवगन

Mon, 07 Oct 2024 12:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिंघम अगेन के ट्रेलर लॉन्च पर सितारों का मेला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन की आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर आज सोमवार 7 अक्तूबर को मुंबई में एक भव्य इवेंट में लॉन्च किया जाना है। सितारे पहुंच चुके हैं। रोहित शेट्टी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च में रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के अलावा टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर भी पहुंच चुके हैं। टाइगर श्रॉफ को खुद अजय देवगन अपने साथ लेकर इवेंट में पहुचे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इवेंट में रणवीर सिंह ने सबसे धांसू अंदाज में एंट्री ली। उनके मंच पर आते ही सीटियां और तालियां बजने लगीं। सिंबा-सिंबा की पुकार सुनाई देने लगी। रणवीर सिंह ने भी फैंस को निराश नहीं किया और सभी से खूब अच्छे से मिले। स्टेज पर लगे फिल्म के पोस्टर पर लगी दीपिका पादुकोण की तस्वीर देखकर रणवीर एकटक निहारने लगे और फिर पत्नी की तस्वीर को चूम लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अभिनेता अर्जुन कपूर का अंदाज भी देखने वाला था। उन्होंने स्टेज पर चढ़कर जमकर पोज दिए। ब्राउन जैकेट और ट्राउजर में अर्जुन काफी जंच रहे थे। इस फिल्म में अर्जुन डेंजर लंका के रूप में नजर आएंगे।

4 of 5
टाइगर श्रॉफ-रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इवेंट में टाइगर श्रॉफ भी काफी खास अंदाज में पहुंचे। उन्हें देख फोटोग्राफर्स की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके अलावा 'सिंघम अगेन' के निर्देशक रोहित शेट्टी भी नजर आए। टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में एसीपी सत्या के रूप में नजर आएंगे।
Singham Again: 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर लॉन्च में दीपिका के अंदाज पर मर मिटे रणवीर, दे डाली दनादन किस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के मुख्य हीरो बाजीराव सिंघम यानी अक्षय कुमार भी छा गए। यह फिल्म इस साल दीपावली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' से होगा।
Singham Again: रणवीर सिंह ने सिंघम अगेन को बताया बेटी की डेब्यू फिल्म, कहा- बेबी सिम्बा दीपिका के पेट में थीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें