फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidharth Malhotra: साथ में नाश्ता करना पसंद करते हैं सिद्धार्थ-कियारा, समुद्र तट पर अभिनेता को मिलती है शांति

Fri, 06 Sep 2024 12:52 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी को लेकर भी एक मजेदार खुलासा किया। अभिनेता ने आगे कहा, "हमारे लिए सुबह जल्दी उठकर नाश्ता करना और साथ में नाश्ता करना एक परंपरा बन गई है।" 
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम @sidmalhotra
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के मशहूर और लोकप्रिय जोड़ों में से एक हैं। पति-पत्नी की इस जोड़ी को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं। दोनों के फैंस अक्सर कपल की तस्वीरों पर खूब प्यार बरसाते नजर आते हैं। पिछले साल फरवरी में दोनों ने शादी कर ली थी। अक्सर दोनों एक दूसरे के साथ वक्त बीताते नजर आते हैं और साथ में प्यारी तस्वीरें भी साझा करते हैं। हाल में ही अभिनेता ने अपनी पत्नी के साथ छुट्टी पर जाने को लेकर जानकारी साझा की है।
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम @sidmalhotra
हाल में ही वोग इंडिया से बात करते हुए कहा अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्हें समुद्र तट पर छुट्टियां बिताना पसंद आता है। अभिनेता ने आगे कहा, "अगर मुझे साल भर की पसंदीदा चीज चुननी पड़े, तो निश्चित रूप से मैं समुद्र तट पर आराम करना चुनूंगा।" अभिनेता ने कहा कि समुद्र तट पर उन्हें काफी शांति और स्पष्टता मिलती है, जो उन्हें शहर की भाग-दौड़ भरी जिंदगी और हलचल भरी संस्कृति से राहत देती है। अभनेता ने इसमें जोड़ते हुए कहा, "मुझे पानी के नीचे बहुत शांति मिलती है, चाहे वह स्कूबा डाइविंग हो या स्नोर्कलिंग।"
विज्ञापन

3 of 5
कियारा आडवाणी- सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम sidmalhotra
सिद्धार्थ इस दौरान अपनी पत्नी को लेकर भी एक मजेदार खुलासा किया। उन्होंने कहा कि कियारा को ब्रेकफास्ट बुफे बहुत पसंद है, जो तैराकी के बाद भूख मिटाने का एक शानदार तरीका है। अभिनेता ने आगे कहा, "हमारे लिए सुबह जल्दी उठकर नाश्ता करना और साथ में नाश्ता करना एक परंपरा बन गई है।" अभिनेता ने आगे कहा कि अगली बार वो दक्षिण अमेरिका की यात्रा करना चाहते हैं, जहां से वह नॉर्दन लाइट्स को देखना चाहते हैं।
Kangana Ranaut: 'इमरजेंसी' के आज रिलीज न हो पाने पर छलका कंगना रनौत का दर्द, नई तारीख पर दिया यह अपडेट

4 of 5
कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
इस इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि वह अपनी यात्राओं के दौरान होटल कर्मचारियों से मदद लेते हैं, ताकि वह आसपास की घूमने वाली जगहों के बारे में जान सकें। अभिनेता ने कहा, "मैं होटल के कर्मचारियों से बात करता हूं कि कैसे कियारा और मैं आसपास की कुछ खास स्थानीय गतिविधियों का पता लगा सकते हैं, सांस्कृतिक स्थलों को देख सकते हैं और स्थानीय भोजन का स्वाद ले सकते हैं।"
'सुहागन चुड़ैल' के सेट पर बड़ा हादसा, आग में झुलसने से बचीं निया शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें दोनों के वर्क फ्रंट की, तो सिद्धार्थ मल्होत्रा साल की शुरुआत में रोहित शेट्टी की एक्शन थ्रिलर 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आए थे। इसके बाद से उन्होंने अपने किसी अगले प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वहीं, कियारा इस साल के अंत तक फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में वह साउथ के सुपरस्टार राम चरण के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक शंकर ने किया है। 

अपने पिता के जन्मदिन पर करण जौहर ने साझा कीं प्यारी तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें