फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jigra Trailer: 'दम है....'! 'जिगरा' से आलिया भट्ट का एक और पोस्टर आया सामने, इस दिन दस्तक देगा फिल्म का ट्रेलर

Fri, 06 Sep 2024 12:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट की आगामी फिल्म 'जिगरा' है। इसमें वे वेदांग रैना के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। कल गुरुवार को इस फिल्म के दो पोस्टर जारी किए गए थे। आज शुक्रवार को फिल्म से आलिया भट्ट का एक और पोस्टर सामने आया है। इसी के साथ फिल्म की ट्रेलर रिलीज तारीख का भी खुलासा किया गया है। कब दस्तक देगा ट्रेलर और टीजर, आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
जिगरा का नया पोस्टर आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'दम है....सत्य में दम है!' साथ ही बताया गया है कि 'जिगरा' का टीजर ट्रेलर 8 सितंबर को रिलीज होगा। नए लुक में आलिया भट्ट काफी दमदार लग रही हैं। अभिनेत्री के चेहरे पर आक्रोश के भाव नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में आलिया वेदांग रैना की बहन की भूमिका में नजर आएंगी।
विज्ञापन

3 of 5
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट के इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं और फिल्म के प्रित उत्साह जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह फिल्म सोलो हिट साबित होगी। आलिया भट्ट एक बार फिर छाने वाली हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह फिल्म कोरियन सीरीज जैसी लग रही है'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हर दिन आपका ये जो नया पोस्टर जारी हो रहा है, वह फिल्म के लिए हमें और बेकरार कर रहा है'।
IC 814: खत्म हुई चिंता, सीरीज के डिस्क्लेमर में बदलाव के बाद 'आईसी 814' पर बैन की याचिका HC से ली गई वापस

4 of 5
जिगरा पोस्टर - फोटो : एक्स aliaa08,
कल गुरुवार को जिगरा के मेकर्स ने फिल्म के दो पोस्टर जारी किए थे। एक वेदांग रैना का था तो दूसरा आलिया भट्ट का। कल जारी हुए पोस्टर नें आलिया भट्ट एक्शन मोड में नजर आईं। अभिनेत्री पोस्टर में हाथ में छेनी, हथौड़ा और कई औजार लिए नजर आ रही हैं। इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, 'कहानी बहुत लंबी है और भाई के पास वक्त बहुत बहुत कम'।
Border 2: ‘पहली गोली दुश्मन चलाएगा और आखिरी गोली हम’, सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ में दिलजीत दोसांझ की हुई एंट्री
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिगरा पोस्टर - फोटो : एक्स - EternalSunProd
फिल्म जिगरा 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वासन बाला ने इस फिल्म का निर्देशन किया है, जबकि फिल्म का निर्माण करण जौहर के प्रोडक्शन तले किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें