इस साल की सबसे धमाकेदार फिल्म 'स्त्री 2' बीते महीने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज हुई। फिल्म अभी तक सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। वहीं, दर्शकों का एक वर्ग फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहा है। फिल्म ओटीटी पर आ भी गई है। हालांकि, इसके साथ एक लोचा है। ओटीटी पर यह फिल्म देखने के लिए दर्शकों को जेब ढीली करनी होगी। चलिए जानते हैं मामला...