मनीषा कोइराला का जन्म 16 अगस्त, 1970 में नेपाल में हुआ था। मनीषा बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। आज मनीषा अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
मनीषा कोइराला का जन्म 16 अगस्त, 1970 में नेपाल में हुआ था। मनीषा बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। आज मनीषा अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
विज्ञापन
2 of 7
मनीषा कोइराला
- फोटो : इंस्टाग्राम@m_koirala
संजय की पहली फिल्म 'खामोशी' में क्यों किया था काम
सलमान खान के साथ फिल्म 'खामोशी: द म्यूजिकल' मनीषा कोइराला ने इसलिए की थी क्योंकि यह संजय लीला भंसाली की पहली निर्देशित फिल्म थी। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। यह फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा में सलमान खान के अलावा नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 'खामोशी' उस समय की सबसे बेहतरीन म्यूजिकल ड्रामा फिल्मों में से एक मानी जाती है। फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म के गाने चार्ट बस्टर में टॉप नंबर पर रहे थे और फिल्म को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त क्रेज था।
विज्ञापन
3 of 7
मनीषा कोइराला
- फोटो : इंस्टाग्राम@m_koirala
संजय की ओटीटी सीरीज 'हीरामंडी' में किया काम
कैंसर की जंग के बाद मनीषा काफी सालों तक फिल्मों से दूर रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू में मनीषा ने बताया था कि जब संजय लीला भंसाल अपनी पहली फिल्म खामोशी बना रहे थे तो उन्होंने नेपाल से मनीषा को स्पेशली इसलिए मुंबई आने को कहा और उनके साथ अपने करियर की पहली फिल्म बनाई। उसके बाद जब संजय लीला भंसाली ने पहली बार अपना ओटीटी डेब्यू किया तो उस वक्त भी संजय ने मनीषा को नेपाल से बुलाया और बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'हीरामांडी' का निर्देशन किया। अब जल्द ही मनीषा 'हीरामंडी 2' में नजर आएंगी।
4 of 7
मनीषा कोइराला
- फोटो : इंस्टाग्राम@m_koirala
मनीषा की शादी
मनीषा बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। मनीषा ने साल 2010 में नेपाली व्यवसायी सम्राट दहल से शादी की, लेकिन दोनों की शादी कुछ खास चली नहीं। इसके बाद उन्होंने साल 2012 में तलाक ले लिया। तभी से मनीषा कोइराला ने अपने अभिनय करियर और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना शुरू किया है।
विज्ञापन
5 of 7
मनीषा कोइराला
- फोटो : इंस्टाग्राम@m_koirala
कैंसर से जंग
एक समय ऐसा भी था जब मनीषा को जानलेवा बिमारी कैंसर से झूझना पड़ा था। कैंसर से अपनी जंग की कहानी मनीषा अक्सर सुनाती आई हैं, ताकि इस बिमारी से कोई भी आम व्यक्ति कभी हार ना माने। उन्होंने इस बीमारी के साथ अपने अनुभवों के बारे में एक किताब भी लिखी है।
विज्ञापन
6 of 7
मनीषा कोइराला
- फोटो : इंस्टाग्राम@m_koirala
मनीषा का परिवार
मनीषा कोइराला के पिता का नाम प्रकाश कोइराला है। वह नेपाल में एक राजनीतिज्ञ थे और नेपाली सरकार में पर्यावरण और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में कार्यरत थे। मनीषा कोइराला नेपाल में एक राजनीतिक रूप से प्रभावशाली परिवार से नाता रखती हैं, उनके दादा बिश्वेश्वर प्रसाद कोइराला नेपाल के पूर्व प्रधान मंत्री रह चुके हैं और उनके परिवार के कई अन्य सदस्य राजनीति में शामिल हैं।
मैं बहुत इमोशनल इंसान हूं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान मनीषा ने कहा था, 'मैं एक अच्छे रिलेशनशिप में आना चाहूंगी, जिसमें मुझे लगे कि हम दोनों एक-दूसरे को एक्सेप्ट करते हैं। एक-दूसरे के लिए ईमानदार हों। यह समझना बहुत इम्पोर्टेन्ट है कि हमें आगे बढ़ने के लिए क्या सीखने की जरूरत है। जरूरी ये भी है कि क्या हम अपने सफर में एक-दूसरे का साथ दे सकते हैं। मैं किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहना चाहती हूं, जिसके पास सपने हों और कोई पैशन हो, क्योंकि मैं बहुत इमोशनल इंसान हूं।''