'शोटाइम' ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेब सीरीज 'शोटाइम' के बारे में बातचीत करते हुए इमरान हाशमी ने कहा, 'पिछले दो दशकों से भी ज्यादा समय से इंडस्ट्री में काम करते हुए हो गया, मैंने कभी भी 'शोटाइम' जैसी स्क्रिप्ट नहीं देखी। इस सीरीज की ऐसी कहानी है, जिसने मुझे कई स्तरों पर जोड़ा है। मैंने इंडस्ट्री में अपनी तरह का संघर्ष किया है लेकिन इस जगत में इनसाइडर-आउटसाइडर वाली चर्चित बहस को मैं समझता हूं। साथ ही यह इंडस्ट्री उन सभी लोगों के लिए है, जो जुनूनी और मेहनती हैं।’