फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi-Zaheer Wedding: बेटी-दामाद की खुशी देख भर आई थीं शत्रुघ्न सिन्हा की आंखें, सोनाक्षी ने साझा की वीडियो

Thu, 27 Jun 2024 03:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनाक्षी-जहीर, शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत कर चुके हैं। 23 जून को दोनों विवाह बंधन में बंधे। सोनाक्षी और जहीर ने रजिस्टर मैरिज की। इस दौरान दोनों के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद रहे। आज सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर शादी की वीडियो साझा की है। इसमें शादी के खूबसूरत पल कैद हैं। एक पल पर सभी की नजर ठहर गईं। शत्रुघ्न सिन्हा इसमें रोते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सोनाक्षी सिन्हा-शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ खूबसूरत कैप्शन लिखा है। अभिनेत्री ने लिखा है, 'परिवार, दोस्त, प्यार, दोस्ती, खुशियां और कुछ मजाकिया कमेंट्स, बच्चों की रौनक, खुशी के आंसू, उत्साह, घबराहट...कुछ ऐसी ही भावनाएं और इन सबसे बढ़कर सिर्फ और सिर्फ खुशी, कुछ ऐसा रहा हमारा शादी का घर। यह एकदम परफेक्ट था। यह हम ही थे'।
 
विज्ञापन

3 of 5
सोनाक्षी-जहीर - फोटो : इंस्टाग्राम
सामने आई वीडियो बेहद प्यारी है। जिस दौरान रजिस्टर मैरिज के लिए सोनाक्षी और जहीर कागजातों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं उसी दौरान वहां मौजूद सभी करीबी और रिश्तेदार गाना गाने लगते हैं और गाना है, 'सोना कितना सोना है...'। इस बीच अचानक आवाज आती है 'खामोश', जिसे सुनकर शत्रुघ्न सिन्हा भी चौंक गए। ये आवाज अदिति राव हैदरी के मंगेतर और अभिनेता सिद्धार्थ ने दी।

4 of 5
सोनाक्षी-जहीर - फोटो : इंस्टाग्राम
शादी की रस्मों के बीच अचानक दुल्हन पक्ष के लोग चिल्लाने लगते हैं, 'जीजाजी आ गए, जीजाजी आ गए'। इस दौरान हुमा कुरैशी काफी खुश नजर आईं। अभिनेत्री आई ब्लिंक करती भी दिखीं। शादी के दौरान सोनाक्षी और जहीर की खुशी देखते बन रही थी। दोनों बेहद खुश थे। सोनाक्षी तो खुशी से चिल्लाने लगीं। बेटी को खुश देख शत्रुघ्न सिन्हा रोने लगे।
BB OTT 3: अरमान की दो शादियों का सपोर्ट करने पर राखी ने की उर्फी की खिंचाई, कहा- जब अनुभव नहीं है तो मत बोलो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाक्षी-जहीर - फोटो : इंस्टाग्राम
वीडियो में शत्रुघ्न सिन्हा भावुक होते नजर आ रहे हैं। छलक आए आंसुओं को पहले वे छिपाते नजर आए फिर रुमाल से पोंछते दिखे हैं। रजिस्टर मैरिज के बाद सोनक्षी और जहीर ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। मालूम हो कि 23 जून को रजिस्टर मैरिज के बाद कपल ने शाम को रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। 
Kalki 2898 AD: पौराणिक कथाओं से प्रेरित इन फिल्मों में काम कर चुके हैं अमिताभ, अश्वत्थामा से पहले बने थे भीष्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें