फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharmin Segal: 'एक बार ब्रेक लीजिए, आइसक्रीम खा लीजिए', शर्मिन सेगल ने फिर ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

Thu, 27 Jun 2024 05:11 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शर्मिन सेगल - फोटो : सोशल मीडिया
संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' 1 मई को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने के बाद से ही लोगों का ध्यान खींच रही है। साथ ही, उनकी भांजी अभिनेत्री शर्मिन सेगल भी चर्चा रही थीं। सीरीज की रिलीज के बाद शर्मिन को न केवल उनके अभिनय के लिए बल्कि उनके प्रमोशनल इंटरव्यू के लिए भी ट्रोल किया गया। शर्मिन ने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। हालांकि, अभिनेत्री ने एक बार फिर अपने नए पोस्ट से ट्रोल्स की आलोचना की है।
विज्ञापन

2 of 5
शर्मिन सेगल - फोटो : सोशल मीडिया
शर्मिन ने मनीषा कोइराला बनी हुजूर 'मल्लिका खान' की बेटी आलमजेब की भूमिका निभाई थी। आलमजेब के स्क्रीन टाइम में शर्मिन ने काफी दमदार भूमिका निभाई, लेकिन शो देखने वाले लोग इसमें उनके काम से ज्यादा प्रभावित नहीं हुए। सीरीज रिलीज होने के बाद से ही अभिनेत्री को लगातार ट्रोल्स का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

3 of 5
शर्मिन सेगल - फोटो : सोशल मीडिया
अब शर्मिन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। हालांकि, पोस्ट का मुख्य आकर्षण तस्वीरें नहीं बल्कि मजेदार कैप्शन हैं। अभिनेत्री ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा,  "एक बार ब्रेक लीजिए, आइसक्रीम खा लीजिए, स्विमिंग करने को है तैयार हम, नीला नीला पानी दिखा दीजिए"। लगातार ट्रोलिंग के कारण शर्मिन के इंस्टाग्राम कमेंट कुछ समय के लिए बंद कर दिए गए थे, लेकिन अभिनेत्री के फैंस को उनका यह अवतार काफी पसंद आ रहा है।

4 of 5
शर्मिन सेगल - फोटो : सोशल मीडिया
यह कहना गलत नहीं होगा कि उनका कैप्शन वाकई ट्रोल्स को करारा जवाब है। उनकी छुट्टियों की तस्वीरों के एक एल्बम में शानदार जगहों पर धूप के दिनों का आनंद लेते हुए हीरामंडी अभिनेत्री की शानदार क्लिक शामिल हैं। कुछ तस्वीरों में वह स्विमिंग और पूल का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। इसके अलावा, उन्होंने आइसक्रीम और पुडिंग खाते हुए भी अपनी झलक दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शर्मिन सेगल - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, अभिनेत्री ने कमेंट बंद रखा, लेकिन शेयर किए जाने के कुछ ही मिनटों के भीतर उनकी पोस्ट को काफी संख्या में लाइक मिल गए हैं।

Suriya 44 Shooting: इस खूबसूरत लोकेशन पर चल रही है 'सूर्या 44' की शूटिंग, अब तक दो गाने हो चुके हैं शूट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें