फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shalin Bhanot: व्यावसायिक परिवार से आते हैं शालीन भनौट, 'खतरों के खिलाड़ी' 14 में बन चुके हैं फाइनलिस्ट

Sat, 28 Sep 2024 02:11 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शालीन भनौट - फोटो : इंस्टाग्राम @shalinbhanot
शालीन भनौट टीवी की दुनिया के मशहूर अभिनेता हैं। कई शो में नजर आ चुके शालीन आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अभिनय उनके परिवार के लिए बिलकुल नया क्षेत्र था, क्योंकि वह मध्य प्रदेश में स्थित एक व्यवसायी परिवार से आते हैं। 15 नवंबर 1983 को जन्में शालीन ने मनोरंजन की दुनिया में 'रोडीज 2' के प्रतिभागी के रूप में अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद से वह टीवी पर कई धारावाहिक और रियलिटी शो में भी नजर आए। इन दिनों वह कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहे शो 'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन 14 में नजर आ रहे हैं। वह इस शो पांच फाइनलिस्ट्स में शुमार हो चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
शालीन भनौट - फोटो : इंस्टाग्राम @shalinbhanot
साल 2004 में रोडीज 2 से की थी शुरुआत 
शालीन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2004 में की, जब वह पहली बार एमटीवी 'रोडीज' के दूसरे सीजन में एक  प्रतिभागी के रूप में नजर आए। इसके बाद उन्होंने टीवी शो 'आयुष्मान' में अक्षय का किरदार निभाया। इसके बाद उनके अभिनय की गाड़ी रफ्तार पकड़ चुकी थी। वह साल 2005 से साल 2006 तक 'सात फेरे', 'सान्या', 'कुलवधू' और 'काजल' और 'गृहस्थी' जैसे टीवी शो में नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 5
शालीन भनौट - फोटो : इंस्टाग्राम @shalinbhanot
साल 2009 में हुआ पत्नी से तलाक 
साल 2009 में वह अभिनेत्री दलजीत कौर के साथ वैवाहिक बंधंन में बंध गए। इस शादी से दोनों को साल 2014 में बेटा भी हुआ, जिसका नाम उन्होंने जेडन रखा। हालांकि, दोनों का यह रिश्ता बहुत ज्यादा लंबा नहीं चल सका और साल 2015 में उनकी पत्नी कौर के तरफ से तलाक की अर्जी दी गई। इस दौरान उनकी पूर्व पत्नी ने उनपर घरेलू हिंसा का आरोप भी लगाया था। दोनों ने अपने रिश्ते को विराम देते हुए तलाक पर मुहर लगा दी। इस दौरान उन्होंने पूर्व पत्नी दलजीत कौर के साथ 'नच बलिए' सीजन 4 में हिस्सा लिया और इस शो के विजेता भी बने। 
ओपन मैरिज में रहने को गलती मानती हैं कल्कि, बोलीं- सीमाओं का पता होना चाहिए

4 of 5
शालीन भनौट - फोटो : इंस्टाग्राम @shalinbhanot
कई टीवी शो में आ चुके हैं नजर 
नच बलिए के बाद वह साल 2009 से साल 2024 तक 'दो हंसो का जोड़ा', 'बात हमारी पक्की है', 'सजदा तेरे प्यार में', 'ये है आशिकी', 'सूर्यपुत्र कर्ण', 'लाल इश्क', 'नागिन 4', 'बेकाबू' आदि कई टीवी शो में नजर आए। इस दौरान उन्होंने कुछ रियलिटी शो में भी शिरकत की। इनमें 'नचले वे', 'बॉक्स क्रिकेट लीग 1', 'फियर फैक्टर', 'बिग बॉस 16' और 'बिग बॉस 17' शामिल हैं। इस बीच वह 'बिग बॉस 16' के फाइनलिस्ट भी बने।
Deepika Padukone: दीपिका ने सोशल मीडिया पर साझा की खास तस्वीर, देखकर ताजा हो जाएंगी बचपन की यादें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शालीन भनौट - फोटो : इंस्टाग्राम @shalinbhanot
बने 'खतरों के खिलाड़ी 14' के फाइनलिस्ट 
इन दिनों वह कलर्स टीवी के एक और लोकप्रिय शो 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 'के 14वें सीजन में नजर आ रहे हैं। 27 जुलाई 2024 से प्रसारित हो रहे इस शो के चौदहवें सीजन में उनका सफर काफी शानदार रहा है। इस वजह से वह शो के फाइनलिस्ट बन चुके हैं। शालीन सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। लाखों फैंस उनसे इंस्टाग्राम पर भी जुड़े हैं, जिनके साथ वह लगातार अपनी जीवन से जुड़ी जानकारियां साझा करते हैं। 
Lata Mangeshkar Birth Anniversary: 'दीदी और मेरा खास रिश्ता था', स्वर कोकिला की जयंती पर पीएम मोदी का पोस्ट







 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें