शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
आजकल बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार एक साथ मिलकर खूब काम कर रहे हैं। पिछली कई फिल्मों से इस चलन में तेजी देखने को मिली है। शाहरुख खान की 'किंग' फिल्म को लेकर भी इसी तरह की खबर आ रही है। तेलुगु 123 की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'किंग' के निर्माता इस फिल्म में विलेन के रोल के लिए किसी दक्षिण भारतीय अभिनेता को शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं।