फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shabana Azmi: नारीवाद को लेकर शबाना आजमी का बयान, कहा- खुद को नारीवादी न कहने वालों से आती है चिढ़

Mon, 28 Oct 2024 12:01 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shabana Azmi on feminism:  शबाना आजमी ने नारीवाद को लेकर हाल में ही बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो लड़कियां खुद को नारीवादी नहीं कहती हैं, उनसे उन्हें काफी चिढ़ होती है। इसे लेकर उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया है। 
विज्ञापन
1 of 5
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम
शबाना आजमी हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्री हैं, जिन्हें उनकी असाधारण अभिनय प्रतिभा के लिए काफी सराहना मिलती है। उन्होंने अपने करियर में सामाजिक सुधार के ऊपर कई फिल्में की है। उन्हें महिला अभिनेत्रियों के लिए सार्थक और सशक्त भूमिकाओं का रास्ता बनाने के लिए भी जाना जाता है। वह भारतीय सिनेमा की सबसे सम्मानित अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल में ही अभिनेत्री ने फेय डिसूजा के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें चिढ़ होती है, जब युवा महिलाएं कहती हैं कि वे नारीवादी नहीं हैं। इस दौरान दिग्गज अदाकारा ने साझा किया कि उनके अनुसार नारीवाद क्या है। 
विज्ञापन

2 of 5
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम@azmishabana18
शबाना आजमी ने नारीवाद को लेकर साझा किया किस्सा 
अभिनेत्री ने कहा, "इतनी चिढ़ आती है न मुझे इतनी चिढ़ आती है, क्योंकि कोई समझ ही नहीं है कि नारीवादी का मतलब क्या है। वे अभी भी ब्रा जलाने वाली महिला से जुड़े हुए हैं, उन्हें कुछ भी नहीं पता। इसका मतलब क्या है, इसके बारे में कोई समझ नहीं है। मैं एक दिलचस्प घटना बताती हूं, जब मैं अमेरिका में थी और जावेद का कुर्ता प्रेस कर रही थी, तो एक महिला ने कहा, 'आप खुद को नारीवादी कहती हैं और पति का कुर्ता प्रेस कर रही हैं?' 
विज्ञापन

3 of 5
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम@azmishabana18
नारीवाद को लेकर स्पष्टता नहीं है- शबाना 
इसके जवाब में मैंने कहा कि इसका नारीवाद से क्या लेना-देना है, तो वह बोली, 'मतलब? क्या वह आपकी साड़ी प्रेस करेगें?' मैंने कहा कि मैं उन्हें ऐसा कभी नहीं करने दूंगी। इसकी समझ बहुत ही कमजोर है। मैं नारीवादी नहीं हूं का क्या मतलब है? क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है? कोई स्पष्टता ही नहीं है।'
Celebs: किसी ने बढ़ाया वजन तो किसी ने किया कम, इन सितारों ने फिल्म के लिए की गजब की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

4 of 5
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम@azmishabana18
बताया नारीवाद का असली मतलब
इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि उनके अनुसार नारीवाद क्या है, तो उन्होंने कहा, "सब कुछ। जिस तरह से आप दुनिया को देखते हैं, वह पूरी तरह से अलग है। पुरुष और महिला अलग हैं। बेहतर नहीं, बदतर नहीं। उस अंतर का जश्न मनाने की जरूरत है। समान लेकिन अलग। बहुत लंबे समय से दुनिया में सभी समस्याओं का समाधान पुरुषों के दृष्टिकोण से ही होता आया है। इसलिए हमें कहना होगा कि हमें उस संवाद में शामिल होना होगा और अपनी बात मनवानी होगी। आपको अपनी जगह पर होना चाहिए।" 
Jigra Box Office Collection Day 17: 'जिगरा' की कमाई में लगातार गिरावट जारी, दम तोड़ने के बेहद करीब है फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल में ही मिला है उत्कृष्टता पुरस्कार
शबाना ने हाल ही में मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में सिनेमा में उत्कृष्टता पुरस्कार जीता है। उन्हें एक और दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान ने ये सम्मान प्रदान किया। अभिनेत्री को आखिरी बार करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था, जिसके लिए उन्होंने फिल्मफेयर और आईफा पुरस्कार भी मिला था। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में पांच राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है, क्योंकि किसी भी अभिनेत्री ने इतने पुरस्कार नहीं जीते हैं। 
VVKWWV Day 17 Collection: विक्की विद्या को नहीं मिला वीकएंड का फायदा, तीसरे रविवार को हालत खस्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें