फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: किसी ने बढ़ाया वजन तो किसी ने किया कम, इन सितारों ने फिल्म के लिए की गजब की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

Sun, 27 Oct 2024 11:57 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के कई सितारों ने फिल्म की मांग पर कड़ी मेहनत करते हुए बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया। किसी ने अपना वजन बढ़ाया तो किसी ने कम किया। उनके बदलाव को देखकर प्रशंसक भी हैरान रह गए। आइए जातने हैं, इस सूची में कौन-कौन शामिल है?
 
विज्ञापन
1 of 5
बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन कर चुके हैं ये सितारे - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में अभिषेक बच्चन की फिल्म आगामी फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का टीजर जारी हुआ। यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होगी। अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक पोस्टर भी साझा किया है, जिसमें उनका वजन बढ़ा हुआ और पेट बाहर निकला हुआ दिख रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अभिनेता ने फिल्म के लिए अपना वजन बढ़ाया है। उनके इस बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से प्रशंसक हैरान है। अभिषेक बच्चन से पहले भी कई बॉलीवुड सितारों ने फिल्म के लिए बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है। आइए आज जानते हैं कि किन-किन अभिनेताओं ने फिल्म के लिए बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया।

 
विज्ञापन

2 of 5
विक्की कौशल और कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
विक्की कौशल और कंगना रणौत
विक्की कौशल की फिल्म सरदार उधम सिंह को काफी सराहनाएं मिली हैं। इस फिल्म में अभिनेता ने शानदार अभिनय किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की ने फिल्म की स्क्रिप्ट के मुताबिक 13 किलो तक का वजन कम किया था। वहीं, अभिनेत्री कंगना रणौत ने फिल्म ‘थलाइवी’ के लिए 20 किलो तक का वजन बढ़ाया था।
Jigra Box Office Collection Day 17: 'जिगरा' की कमाई में लगातार गिरावट जारी, दम तोड़ने के बेहद करीब है फिल्म

 
विज्ञापन

3 of 5
फरहान अख्तर और कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम
फरहान अख्तर और कृति सेनन
फरहान अख्तर ने 'भाग मिल्खा भाग' और 'तूफान' के लिए सख्त डाइट अपनाई थी। फिल्म के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और एक एथलेटिक की तरह अपने शरीर को ढाला। अभिनेत्री कृति सेनन ने फिल्म 'मिमी' में एक सरोगेट मां का किरदार निभाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए कृति ने 15 किलो तक का वजन बढ़ाया था।

 

4 of 5
रणबीर कपूर और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
रणबीर कपूर और सलमान खान
रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म 'संजू' में संजय दत्त का किरदार निभाया है। इस फिल्म के लिए उन्होंने बहुत सख्त डाइट फॉलो किया और जिम में कड़ी मेहनत करने के बाद बॉडी बनाई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान को फिल्म के लिए  'सुल्तान' के लिए 3 बार वजन बढ़ाना और घटाना पड़ा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान और राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर खान और राजकुमार राव
आमिर खान ने अपनी फिल्म ‘दंगल’ के लिए गजब की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की फिल्म के पहले भाग में उन्हें वजन बढ़ाना था, वहीं दूसरे भाग में उन्हें वजन कम करना था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार राव ने फिल्म 'ट्रैप्ड' के लिए 22 दिनों में लगभग सात किलो वजन कम किया था।
रजनीकांत के स्टारडम को झटका, 18वें दिन भी नहीं मिले 'वेट्टैयन' को दर्शक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें