विक्रांत मैसी की अगली फिल्म 'सैक्टर 36' है। आज इस फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है। मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म इस महीने ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर काफी खतरनाक है। बच्चों का अपहरण कर उन्हें मार देने की घटना पर आधारित फिल्म का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। विक्रांत के साथ फिल्म में दीपक डोबरियाल भी अहम भूमिका में हैं।