बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म 'सरफिरा' 12 जुलाई को रिलीज के लिए तैयार है। अक्षय के प्रशंसक बेसब्री से उनकी इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा राधिका मदन और परेश रावल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि यह फिल्म साउथ अभिनेता सूर्या की फिल्म 'सोरारई पोटरु' का हिंदी रीमेक है। सूर्या की 'सोरारई पोटरु' और अक्षय की 'सरफिरा' फिल्मों की निर्देशक सुधा कोंगरा हैं। ऐसे में सुधा ने अक्षय और सूर्या के किरदार की तुलना की है और उन दोनों के बारे में कई दिलचस्प बातें भी बताई हैं।
बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म 'सरफिरा' 12 जुलाई को रिलीज के लिए तैयार है। अक्षय के प्रशंसक बेसब्री से उनकी इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा राधिका मदन और परेश रावल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि यह फिल्म साउथ अभिनेता सूर्या की फिल्म 'सोरारई पोटरु' का हिंदी रीमेक है। सूर्या की 'सोरारई पोटरु' और अक्षय की 'सरफिरा' फिल्मों की निर्देशक सुधा कोंगरा हैं। ऐसे में सुधा ने अक्षय और सूर्या के किरदार की तुलना की है और उन दोनों के बारे में कई दिलचस्प बातें भी बताई हैं।
विज्ञापन
2 of 5
सूर्या
- फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार की 'सरफिरा' साउथ के सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'सोरारई पोटरु' का हिंदी रीमेक है। सूर्या की फिल्म साल 2020 में तमिल भाषा में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन भी सुधा कोंगरा ने किया था। सूर्या की इस फिल्म की कहानी उषा नायर ने लिखी थी। यह फिल्म ज्योतिका और गुनीत मोंगा द्वारा सह-निर्मित है। इस फिल्म में सूर्या, अपर्णा बालमुरली और परेश रावल हैं, जबकि मोहन बाबू, उर्वशी और करुनस सहायक भूमिकाओं में दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
3 of 5
सुधा कोंगरा-सूर्या-अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभय कुमार की 'सरफिरा' का निर्देशन भी सुधा कोंगरा ने ही किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में हुए एक इंट्रव्यू के दौरान फिल्म की निर्देशक सुधा कोंगरा ने अक्षय कुमार और सूर्या दोनों के काम करने के तरीकों की तुलना की और इन दोनों के बारे में कई दिलचस्प बातें भी बताईं। सुधा ने अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए कहा, 'अक्षय कुमार तमिल अभिनेता सूर्या के मुकाबले कहीं ज्यादा मिलनसार और जोश से भरे इंसान हैं।'' वहीं सूर्या के बारे में सुधा ने कहा, ''सूर्या कुछ ज्यादा ही गंभीर और शांत व्यक्ति हैं।'' फिल्म 'सरफिरा' और 'सोरारई पोटरु' में दोनों के अभिनय के बारे में सुधा ने कहा, ''दोनों सितारों के शूट किए गए सीन एक-दूसरे से बिलकुल अलग हैं। अक्षय की फिल्म के जो सीन हमने शूट किए, वह कहीं ज्यादा भड़किले हैं, लेकिन वहीं बात करे सूर्या की फिल्म में उनके अभिनय की तो वह काफी रिजर्व दिखाई दिए। इस तरह से दोनों के किरदार एक-दूसरे से बिलकुल अलग हो जाते हैं। एक तरह से देखा जाए तो यह मेरे लिए यह अच्छा रहा।''
4 of 5
अक्षय कुमार-सूर्या
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुधा ने आगे कहा, ''मुझे लगता है कि दोनों की प्रतिक्रिया अलग रही, लेकिन जिस तरह से उनका किरदार ऊभर कर आया है, वह एक जैसा ही है।'' सुधा ने आगे सूर्या के लिए कहा, ''सूर्या बहुत ज्यादा तैयार है, वह (सूर्या) मुझे समय-समय हर एक शॉट के टेक के बाद बताते रहते हैं कि वह पहले से भी ज्यादा बेहतर हो रहे हैं।'' आगे सुधा ने फिल्म 'सोरारई पोटरु' में सूर्या के रोल के बारे में कहा, '' 'सोरारई पोटरु' में हमने सूर्या के लिए बस कुछ ही टेक लिए होंगे, क्योंकि हमने इसके लिए हमने पहले ही बहुत अभ्यास किया था''। वहीं अक्षय कुमार को लेकर सुधा ने कहा, ''अक्षय सर के साथ, वह हमेशा मुझसे कहते रहे कि मेरा पहला शॉट मेरा सबसे अच्छा शॉट है, लेकिन नहीं। मुझे एहसास हुआ कि जैसे-जैसे वह ज्यादा टेक लेते जाते हैं, वह सीन बेहतर और बेहतर होता जाता है। फिल्म में अक्षय के साथ हमने लगभग 5-6 टेक लिए होंगे।''
फिल्म 'सरफिरा' हमें एक आम आदमी के जीवन से रूबरू कराती है, जो कम लागत वाली विमानन कंपनी शुरू करके व्यापार जगत में कदम रखता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि यह फिल्म मौद्रिक और सामाजिक बाधाओं के खिलाफ एक आम आदमी के दृढ़ संकल्प की कहानी होगी। अक्षय कुमार ट्रेलर में कहते दिखाई दिए, "मैं आम आदमी के लिए लागत नहीं, जाति की बाधा भी तोड़ना चाहता हूं।" यह फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है और इसमें राधिका मदान, परेश रावल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। अक्षय की इस फिल्म की रिलीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।