कल्कि 2898 एडी
- फोटो : सोशल मीडिया
कल्कि 2898 एडी
प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2898 एडी का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म पहले दिन से ही धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों की ओर से फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म ने एक हफ्ते में चार सौ करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। कल्कि 2898 एडी में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी ने अहम भूमिकाएं निभाई है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 95.3 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग ली थी।