फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naomika Saran: कौन है अक्षय कुमार के बेटे आरव संग नजर आने वाली ये लड़की? अक्सर साथ आती हैं नजर

Sun, 28 Jul 2024 01:26 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उनके बेटे को सिनेमा में दिलचस्पी नहीं है। हालांकि, दोस्तों के साथ अक्सर उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार-आरव-नाओमिका सरन - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार हिंदी फिल्मों के मशहूर कलाकार हैं। उन्होंने बीते तीन दशक से लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया है। अक्षय फिल्मों एक्शन और कॉमेडी की वजह से काफी पसंद किए जाते हैं। निजी जिंदगी में वह काफी अनुशासित रहते हैं। उन्होंने अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना के साथ शादी की है और इस शादी से उनके दो बच्चे हैं। उनके दोनों बच्चे आरव और नितारा, मीडिया की चर्चा से दूर रहना पसंद करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
नाओमिका सरन- आरव कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @naomika14
अक्षय अपने संघर्ष के दिनों को आज भी याद करते हैं। इस वजह से वह कई चीजों में खुद को अनुशासित रखते हैं। उन्होंने कई मौकों पर अपने बेटे आरव के लिए भी कहा है कि वो फिजूल खर्ची को पसंद नहीं करते। इसके अलावा अभिनेता ने कुछ दिनों पहले ही बताया था कि उनके बेटे को सिनेमा में दिलचस्पी नहीं है। हालांकि, दोस्तों के साथ अक्सर उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
नाओमिका सरन- आरव कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @naomika14
आरव लाइमलाइट से दूर रहते हैं। उन्हें फिल्मी दुनिया आकर्षित नहीं करती। वो फैशन डिजाइनिंग में जाना चाहते हैं। कुछ समय पहले ही अक्षय ने अपने बेटे को लेकर काफी बातें साझा की थी।आरव भले ही लाइमलाइट से दूर रहते हैं,  लेकिन कभी-कभी उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ जाती हैं। कुछ समय पहले एक लड़की के साथ उनकी तस्वीर काफी वायरल हुई थी।
Lady Gaga: पेरिस ओलंपिक में प्रस्तुति के बाद लेडी गागा ने बताई दिल की बात, पेरिस को बताया दुनिया का जादुई शहर

4 of 5
नाओमिका सरन- आरव कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @ naomika14
पिछले साल आरव की वायरल हुई तस्वीर में वह एक लड़की के साथ नजर आए थे। सोशल मीडिया पर ये चर्चा काफी हुई थी कि आखिरकार ये लड़की कौन है। हालांकि, बाद में पता लगा था कि वो आरव की मौसी और ट्विंकल खन्ना की बहन रिंकी खन्ना की बेटी नाओमिका सरन हैं। आरव की उनके साथ काफी अच्छा तालमेल है, इसलिए दोनों अक्सर तस्वीरें साझा करते हैं। 
RARKPK: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की पहली सालगिरह पर भावुक हुए करण जौहर, रणवीर-आलिया और टीम का जताया आभार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नाओमिका सरन - फोटो : इंस्टाग्राम @ naomika14
नाओमिका सरन की बात करें तो इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 93 हजार लोग फॉलो करते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह लगातार अपने अकाउंट पर  स्टाइलिश और ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती हैं। उनका फैशन सेंस काफी शानदार है। नाओमिका फिलहाल लंदन में रहती हैं। 
Dulquer Salmaan: दुलकर सलमान के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, जारी हुआ 'आकाशम लो ओका तारा' का पहला पोस्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें