फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu: अब निर्माता की कुर्सी संभालेंगी सामंथा, अपनी प्रोडक्शन कंपनी की पहली फिल्म का किया एलान

Sat, 15 Mar 2025 07:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samantha Ruth Prabhu: अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अब बतौर निर्माता अपना सफर शुरू करने जा रही हैं। अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म का आज शनिवार को उन्होंने एलान किया है। 
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु बतौर निर्माता शुरू करेंगी काम - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमा की दुनिया में तमाम अदाकाराएं एक्टिंग में अपना सिक्का जमाने के बाद बतौर फिल्म निर्माता भी काम कर रही हैं। इस लिस्ट में अब अगला नाम सामंथा रुथ प्रभु का जुड़ गया है। वे अब फिल्म प्रोड्यूसर के रूप में अपना करियर शुरू कर रही हैं। सामांथा ने अपने खुद के प्रोडक्शन हाउस त्रालाला मूविंग पिक्चर्स के बैनर तले बन रही पहली फिल्म का एलान किया है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Sambhavna Seth: पालतू डॉग चैरी के निधन पर संभावना सेठ ने किया भावुक पोस्ट, लिखा- 'हम बुरी तरह टूट गए हैं'

सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
सामंथा ने शेयर किया पोस्ट
सामंथा ने आज शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी नई फिल्म पर जानकारी दी है। फिल्म का नाम है,  'शुभम' (Shubam)। इसे सामंथा की प्रोडक्शन कंपनी 
त्रालाला मूविंग पिक्चर्स के तहत बनाया जाएगा। सामंथा ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। साथ ही लिखा है, 'बेहद खुशी और उत्साह के साथ, हम त्रालाला मूविंग पिक्चर्स की पहली फिल्म 'शुभम' की घोषणा कर रहे हैं। यह खबर बताते हुए हमें गर्व महसूस हो रहा है'। 
 

अपनी टीम के साथ सामंथा रुथ - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस ने दी सामंथा को बधाई
सामंथा ने अपने प्रोडक्शन हाउस का एलान साल 2023 में किया था। अब इसके तहत बनी उनकी पहली फिल्म जल्द रिलीज होगी। 'शुभम' फिल्म को लेकर फैंस और नेटिजन्स अभिनेत्री को जमकर बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शानदार न्यूज। इसे सुनकर बेहद खुशी महसूस हुई। फिल्म का पोस्टर काफी उत्साहित करने वाला लग रहा है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म के लिए बहुत शुभकामनाएं सैम'। कुछ यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि क्या यह फिल्म हिंदी में भी रिलीज होगी?

यह खबर भी पढ़ें:
John Abraham: जॉन की ख्वाहिश अक्षय कुमार संग फिर से करें कॉमेडी फिल्म, बोले- ‘मैं स्क्रिप्ट की तलाश में हूं’
विज्ञापन

सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
कहानी और कास्ट पर जल्द आएगा अपडेट
इस फिल्म की कहानी और कास्ट को लेकर अभी कोई खास अपडेट सामने नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही फिल्म का टीजर जारी किया जा सकता है। सामंथा के वर्क फ्रंट की तो सामंथा आखिरी बार वरुण धवन के साथ अमेजन प्राइम की सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' में नजर आईं थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें